मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

केंद्र के मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यों को घर-घर जाकर चर्चा करेंगी भाजपा महिला मोर्चा की संपर्क टोली, महिला मोर्चा की बैठक में बनी रणनीति।

C26b0d0f903f3948d8a2ae0156651e77
On: April 28, 2024 2:47 PM
Follow Us:
केंद्र के मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यों को घर-घर जाकर चर्चा करेंगी भाजपा महिला मोर्चा की संपर्क टोली, महिला मोर्चा की बैठक में बनी रणनीति।
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर। भाजपा महिला मोर्चा के जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय महिला संपर्क अभियान टोली की जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा में गठित महिला संपर्क टोली के साथ समन्वय बैठक शनिवार को साकची स्थित लोकसभा चुनाव प्रधान कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद एवं सह संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव समेत राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, महिला मोर्चा जमशेदपुर जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी समेत कई अन्य मुख्यरूप से शामिल हुए। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए मोर्चा की संपर्क अभियान टोली महिला मतदाताओं के बीच जाएंगी और उन्हें महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति के उत्थान हेतु नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के प्रयासों एवं कार्यों से अवगत कराएंगी। इस दौरान उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश के अंदर बड़े बदलाव का चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाने और उनको आत्मनिर्भर बनाने का काम लगातार किया है। मातृशक्ति के सशक्तीकरण के लिए देश में किए जा रहे कार्यों की चर्चा विदेशों में भी हो रही है। ऐसी बहुत सारी योजनाओं की चर्चा मतदाताओं के बीच लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा को करनी है और उनसे भाजपा को समर्थन देने और विद्युत वरण महतो को आशीर्वाद देकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील करनी है।

यह भी पढ़ें : सिंहभूम चैम्बर में जीएसटी की धारा 150 पर टैक्स क्लिनिक में हुई विशेष चर्चा

राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण ने कहा कि देश भर में महिलाओं को सुरक्षा से लेकर सम्मान मिल रहा है। देशभर की नारी शक्ति फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है।

इस दौरान राजपति देवी, रीता मिश्रा, मीरा शर्मा, रानी ठाकुर, ममता कपूर, प्रीति सिन्हा, रेणु झा, रेणु सिन्हा, देवी कुमारी, झरना मिश्रा, काजल महाकुड़ समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भवदीय,
प्रेम झा
मीडिया प्रभारी
जमशेदपुर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति

Leave a Comment