Connect with us

झारखंड

भाजपा वरिष्ठ नेता अभय सिंह गिरफ्तार, भेजा गया जेल। शहर में सब शांति है। पुलिस फोर्स चप्पे चप्पे पर मुस्तैद है। दोषियों को छोड़ा नहीं जायेगा।

Published

on

THE NEWS FRAME


 जमशेदपुर  |  झारखण्ड          

कदमा, शास्त्रीनगर में भड़के हिंसा के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस- प्रशासन एक्शन मोड में आई और लगातार छापेमारी करते हुए दंगे में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। बता दें की शहर के संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है, वहीं पुलिस दंगाइयों को चिन्हित कर कार्रवाई करने में भी जुट गयी है। 

भाजपा वरिष्ठ नेता अभय सिंह गिरफ्तार

इस मामले में आज सुबह लगभग 6:00 बजे जमशेदपुर के करीब एक दर्जन थानों की पुलिस भाजपा नेता अभय सिंह के काशीडीह स्थित आवास पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि पुलिस उनसे दंगा के संबंध में पूछताछ कर रही है। अभय सिंह को  बिस्टुपुर थाना लाया गया था, जिसके बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल मेडिकल चेक अप के लिए ले जाया गया था, तत्पश्चात उन्हें न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया। 

THE NEWS FRAME


पुलिस फोर्स चप्पे चप्पे पर मुस्तैद है। दोषियों को छोड़ा नहीं जायेगा। 

हिंसा की वारदात न हो इसके लिए पुलिस फ़ोर्स पूरी तरह से मुस्तैद है। शहर के संवेदनशील इलाकों में RAF और पुलिस बल की मौजूदगी बढ़ा दी गयी है। वहीँ शहर में पुलिस फोर्स लगातार मार्च कर रही है, हर चौक – चौराहों एवं चेकनाको पर सख्ती बढ़ा दी गई है। शहर का माहौल पूरी तरह से सामान्य है। आज दिन भर इंटरनेट की सेवा ठप्प रही एवं सभी प्रमुख कंपनियों के इंटरनेट शाम तक के लिए बंद थे। शाम 7 बजे के लगभग इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी। जिसका असर जमशेदपुर से सटे जिलों में देखा गया। वहीँ आज शहर के सभी स्कूलों को एहतियात के तौर पर बंद रखा गया है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *