मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा वानप्रस्थ सैन्य आश्रम का मंझाटोली गुमला में उद्घाटन।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 31, 2021 3:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

Ranchi : झारखण्ड में वृद्ध पूर्व सैनिकों के लिये आज मंझाटोली गुमला में वानप्रस्थ सैन्य आश्रम का निर्माण हुआ। जिसे राज्य सैनिक निदेशालय के डायरेक्टर ब्रिगेडियर वी जी पाठक एवं वेटरन अनिरुद्ध सिंह के अथक प्रयासों द्वारा बनवाया गया। 

THE NEWS FRAME


आज दिनांक 31 मार्च, 2021 को इस भवन का लोकार्पण झारखण्ड की राज्यपाल महामहीम द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों द्वारा, लोहरदगा के माननीय सांसद श्री सुदर्शन भगत एवं उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा की गौरवमयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 

इस आयोजन में उस क्षेत्र के पुर्व सैनिक वीर नारी गुमला जिला सैनिक बोर्ड के समस्त पदाधिकारी, जय किसान कॉलेज के साथ अन्य स्कूल की छात्र-छात्राएं एवं सामान्य जन की गौरवमयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का विषय प्रवेश निदेशक ब्रिगेडियर वी जी पाठक महोदय ने किया एवं इस आश्रम निर्माण की अनुशंसा राज्यपाल महोदया द्वारा किये जाने एवं आज इस स्वप्न के साकार होने पर प्रसंशा ब्यक्त की। 

अपने सम्बोधन के दौरान लोहरदगा के लोकप्रिय सांसद श्री सुदर्शन भगत ने इस आश्रम के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला और कहा कि यह आश्रम उत्तर भारत का पहला आश्रम है जो जरूरतमंद पूर्व सैनिकों की बृद्धावस्था में आश्रय प्रदान करेगा। 

वहीं महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने अपने सम्बोधन में इस आश्रम के निर्माण पर खुशी ब्यक्त करते हुवे इस क्षेत्र के कार्यरत एवं पूर्व सैनिकों की वीरता एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए निरन्तर किये गए कार्यों की सराहना की। साथ ही आश्रम में अपनी ओर से तीन टेलीविजन मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धन के लिए प्रदान करने की घोषणा की। 

इस कार्यक्रम में जमशेदपुर से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधि के रूप में सुशील कुमार सिंह, राजीव रंजन, डॉक्टर कमल शुक्ला, मिथिलेश सिंह, सतनाम सिंह, रांची से उपेन्द्र कुमार सिंह, भागीरथी मुंडा, गुमला से बिनोद मिंज, ओझा उरांव एवं हरि नारायण साहू, लातेहार से पैट्रिक केरकेट्टा आदि सैकड़ों पूर्व सैनिक,  वीर नारियाँ एवं सैनिक विधवाएं उपस्थित हुई। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन वेटरन अनिरूद्ध सिंह ने किया।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

पढ़ें खास खबर- 

अभी से सतर्क रहें। इस साल गर्मी का रिकार्ड टूट सकता है।

म्यांमार में तानाशाही सेना ने अबतक 400 आम नागरिकों को गोली मार दी है।

गूगल का नया ऐप WifiNanScan, आइये इसके फायदे जानते हैं।

Komaki MX3 इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च।


Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment