Connect with us

TNF News

भाजपा ने बिस्टुपुर में व्यापारियों पर जेएनएसी द्वारा किये गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की निंदा की

Published

on

भाजपा ने बिस्टुपुर में व्यापारियों पर जेएनएसी

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिस्टुपुर के डायगनल रोड पर व्यापारियों के खिलाफ जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी (जेएनएसी) के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इस घटना को “तानाशाही रवैया” बताते हुए इसका विरोध किया है।

भाजपा नेताओं ने बिस्टुपुर थाना जाकर घटना की जानकारी ली और देर रात तक वहां डटे रहे। उन्होंने पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की तीव्र निंदा की। सुधांशु ओझा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस और राजद के गठबंधन सरकार में अराजकता व्याप्त है।

iqs

Please Visit to our site – iqs.one

ये भी पढ़ें ; कॉन्ट्रेक्चुअल कर्मचारी ने किया व्यापारी पर हुआ जानलेवा हमला, सरकारी अफसर की धौंस दिखा व्यापारी और उसके परिवार को भांजी लाठी। वीडियो आया सामने।

ओझा ने कहा कि होम गार्ड के जवानों ने बिस्टुपुर की सड़कों पर व्यापारियों और राहगीरों के साथ बर्बरता से पेश आए, जो घोर निंदनीय है। उन्होंने झारखंड की गठबंधन सरकार में अन्याय और अत्याचार के चरम पर होने की बात कही।

देश के आर्थिक उन्नति और विकास में व्यापारियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा इस घटना की कड़ी निंदा करती है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *