मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चांडिल गोल चक्कर स्थित खुदीराम बोस चौक में शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति के बैनर तले देश के पुष्प शहीद खुदीराम बोस का 116 वा शहादत दिवस मर्यादापूर्वक मनाया गया।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: August 11, 2023 4:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

चांडिल  |  झारखण्ड 

आज दिनांक 11 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार को चांडिल गोल चक्कर स्थित खुदीराम बोस चौक में शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति के बैनर तले देश के पुष्प शहीद खुदीराम बोस का 116 वा शहादत दिवस के अवसर पर माल्यार्पण, सांस्कृतिक व सभा का आयोजन हुआ।

सबसे पहले शहीद खुदीराम बोस की तस्वीर पर स्मारक समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा जी ने माल्यार्पण किया, फिर स्मारक समिति के सचिव आशु देव महतो, रूदिया पंचायत के मुखिया  सुबोधनी माहली,समाज सेवी अंबिका यादव, पूर्व जिला परिषद अनीता पारित ने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उसके बाद बारी-बारी से शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति के सदस्य बारी बारी से पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम मे सभा को संबोधित करते हुए शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति के संरक्षक ज्योति लाल महाली ने कहा आज खुदीराम बोस के विचारों को गांव शहर में सभी छात्र नौजवानों के बीच पहुंचाना जरूरी है। खुदीराम जैसे महान मनीषी जो मात्र 17 साल के उम्र में अंग्रेजों ने फांसी दिया। हमारे देश के वीर शहीद सभी महापुराश चाहते थे की आजाद भारत में शोषण जुल्म न हो शिक्षा स्वस्थ सभी को मुफ्त में मिले, यही हम देख रहे हैं की देश के आज़ाद सिपाहियो का सपना आज भी अधूरा है।

साथ ही 4 साल पहले खुदीराम बोस के शहादत दिवस 11 अगस्त 2019 को खुदीराम बोस चौक पर स्मारक समिति की ओर से प्रशासन व अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेकर मूर्ति स्थापना व उदघाटन किया गया था। उसी दिन प्रशासन द्वारा उनके शहादत दिवस के दिन ही मूर्ति को उखड़ कर जप्त किया गया, खुदीराम बोस को अपमान किया गया। इस पर खुदीराम बोस स्मारक समिति कड़ी निंदा करती है।

 4 वर्ष बीत गए फिर भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्मारक समिति मांग करती है, कि जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई किया जाए। तथा स-सम्मानित रूप से पुन: उसी स्थान पर  खुदीराम बोस का मूर्ति स्थापित किया जाए। सरकार इस पर कोई कार्रवाई अगर नहीं करती है, तो मजबूरन खुदीराम बोस स्मारक समिति  आंदोलन करने में बाध्य होगी।

साथ ही इस कार्यक्रम में उपस्थित स्मारक समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा सचिव आशुदेव महतो, सदस्य अनंत महतो, समाज सेवी अंबिका यादव, पूर्व जिला परिषद अनीता पारित ने भी बात रखी।

गीत मंडली द्वारा क्रांतिकारी गीत प्रस्तुति हुई, एवम् कार्यक्रम का संचालन अनंत महतो ने किया।  उपस्थित खुदीराम बोस स्मारक समिति के सदस्य गण समिति के अध्यक्ष- मनोज वर्मा, सचिव- आशुदेव महतो, संरक्षक- ज्योति लाल महाली, रूदिया पंचायत के मुखिया सुबोधनी माहली।  समिति के सदस्य , अनंत कुमार महतो, भुजंग मछुआ, अनुराधा महतो, दुखनी मांझी, हाराधन महतो, उदय तंतुबाई, प्रभात महतो, राजा प्रमाणिक, विश्वेश्वर महतो,रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment