Connect with us

झारखंड

भाजपा जिला कार्यालय में आए सभी मंडल अध्यक्षों को भाजपा जिला कार्यालय मंत्री सुबोध झा ने झंडा देकर स्वागत किया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर, 8 अगस्त 2024: भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने आए सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों को मिठाई एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय मंत्री सुबोध झा ने विभिन्न मंडलों से आए मंडल अध्यक्षों को भारतीय जनता पार्टी का झंडा देकर सम्मानित किया। सुबोध झा ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने घर पर झंडा फहराएं तथा प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर भी झंडा फहराने का कार्य प्रारंभ करें। अपने-अपने मंडल क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें एकजुट कर संगठन को मजबूत करें।

अपने मंडल क्षेत्र में लोगों के बीच सामाजिक कार्य एवं विकास के अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। मंडल अध्यक्षों को सम्मानित करने में जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला भाजपा कार्यालय मंत्री सुबोध झा, जिला मंत्री विजय तिवारी, कार्यालय सह मंत्री संजीत चौरसिया, राकेश श्रीवास्तव, राकेश दुबे एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : टाटा स्टील यूआईएसएल ने जमशेदपुर के छात्रों के साथ मिलकर प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन पर पुस्तक लॉन्च की

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *