Connect with us

TNF News

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का सुन्दरनगर चौक पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : मंगलवार 03 जनवरी, 2023

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का हाता जाने के क्रम में जमशेदपुर सुन्दरनगर चौक में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु” व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया।

बता दें की आगामी सात जनवरी को चाईबासा मे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होना है, जहाँ उनके द्वारा एक विशाल जन सभा को सम्बोधित किया जायेगा, इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा जुट गई है, मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी चाईबासा के लिए रवाना हुए, इससे पूर्व सुन्दरनगर चौक में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु” के नेतृत्व में भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

उन्होने तमाम भाजपा के कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात किये मौके पर भाजपा सुन्दरनगर मण्डल के पूर्व उपाध्यक्ष अमरजीत प्रसाद, संतन ओझा, सुभाष सिंह, नलिनी भकत, सलेन्द्र सिंह, अमर सिंह, पुष्कर सिंह, निशांत सिंह, प्रसंजीत दास एवं युवा साथी उपस्थित रहें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *