सोशल न्यूज़
भाजपा कहने में नहीं करने में विश्वास करती हैं – उलीडीह मंडल।
Jamshedpur : आज दिनांक 15 जुलाई, 2021 को सुबह 9 बजे के करीब उलिडीह मंडल भाजयुमो एवम मंडल अध्यक्ष श्री अमरेन्द्र पासवान जी ने जो पहल की थी उसे आज भाजपा उलिडीह मंडल के उपाध्यक्ष बड़े भैया श्री बबुआ सिंह ने पूरी की। पीड़ित जमैटो कर्मी को आर्थिक सहियोग दे कर ये साबित कर दिया कि भाजपा कहने में नहीं करने में विश्वास करती हैं।
इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष राहुल कुमार, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, महामंत्री शीतल रजक, अजय, कन्हैया और अन्य लोग उपस्थित हुए।
आपको बता दें कि दिनांक 10 जुलाई, 2021 को उलीडीह टैंक रोड के रहने वाले देवेंद्र साहू को टाइगर मोबाइल के जवानों ने बेरहमी से पीटा था। जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो चुके थे। जवान नशे की हालत में धुत थे।
इस पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत उलीडीह थाना में भुक्तभोगी देवेंद्र साहू के साथ भाजपा उलिडीह मंडल के सदस्यों ने जाकर की थी। जिला एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 11 जुलाई, 2021 को पीटने वाले टाइगर मोबाइल के दोनों जवान सूरज सिंह एवं तेजपाल यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
पढ़ें खास खबर–
बेस्ट वीडियो मीटिंग 250 मित्रों के साथ Google Meet पर।
Mission Equity : अंतरराष्ट्रीय स्पेस एजेंसी नासा (NASA) इस माह विशेष लाइव कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। क्या आप भी शामिल होना चाहते हैं?
नवनियुक्त राज्यपाल श्री रमेश बैस के झारखंड आने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत और किया विशेष ट्वीट।