Connect with us

सोशल न्यूज़

भाजपा आजादनगर मंडल में अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती समारोह मनाने के मद्देनजर हुई विशेष बैठक।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 23 दिसंबर, 2022 

स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशेष बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी आजाद नगर मंडल अंतर्गत अध्यक्ष फातिमा शाहीन की अध्यक्षता मे  आज शाम  6 बजे मंडप मैरिज हॉल मे सम्पन हुई।  आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य दिनांक 25/12/22  को स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के महत्व एवं उस दिन क्या करना है? उसको लेकर रखी गयी थी। 

आज के बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद ने बताया की उस दिन को कैसे ख़ास बनाना है इसे लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए  जानकारी साझा की। मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन ने बताया की उस दिन अपने क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष को अपने बूथ पर स्वर्गीय आदरणीय श्री अटल बिहारी बाजपाई जी की जयंती को मानना है और इसको लेकर अपने मंडल कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों  को जानकारी भी  देनी है।  वहीँ  प्रधानमंत्री जी के मन की बात के महत्व को लोगों तक साझा भी करना है। 

आज के इस बैठक मे आज़ादनगर मंडल के पदाधिकारी एवं  मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। मुख्य रूप से बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिलावर खान, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष इरशाद अंसारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मुसरत खातून , महामंत्री अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, मंत्री गुलनार खान, महिला मोर्चा महामंत्री माधुरी सिंह, राजू मुंडा, हिना खान, शोएब अख्तर, एसके पप्पू , इस्माइल अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *