Connect with us

झारखंड

भरत सिंह ने मनाया स्व० ठाकुर रणविजय सिंह जी का पुण्यतिथि, बांटा 51 जरूरतमंदों के बीच कम्बल।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने आज अपने पिता स्व० ठाकुर रणविजय सिंह जी की पुण्यतिथि मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत श्री भरत सिंह जी व श्री शक्ति सिंह जी के द्वारा स्व० ठाकुर रणविजय सिंह जी की तस्वीर पर फूलों का हार चढाकर किया गया। भरत सिंह जी ने कहा कि स्व० ठाकुर रणविजय सिंह जी समाज में परिवर्तन लाने के उदेश्य से समाजसेवा के प्रति सदैव सज रहते थे। इसलिए आज स्व० ठाकुर रणविजय सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ठंड को देखते हुए हमारे द्वारा 51 जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्री सिंह के साथ शक्ति सिंह, मनोज सोनी, राजेश सिंह, संदीप सिंह, जयमंगल झा, मो० सगीर, रामकुमार शर्मा, गोविन्द नामता, करन गोराई, राजीव कुमार, राहुल सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *