Connect with us

झारखंड

भगवान बिरसा मुण्डा स्मारक स्थल, बिरसा नगर पर अधिष्ठापित भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा के जीर्णोद्धार के संबंध में विधायक सरयू राय ने लिखा पत्र ।

Published

on

THE NEWS FRAME


जमशेदपुर | झारखण्ड 

भगवान बिरसा मुण्डा स्मारक स्थल, बिरसा नगर पर अधिष्ठापित भगवान बिरसा  मुण्डा की प्रतिमा के जीर्णोद्धार हेतु सरयू राय ने जिला उपायुक्त को लिखा पत्र। जिसमें उन्होंने कहा –

महोदया,

आज प्रातः 09 जून, 2023 को भगवान बिरसा मुण्डा बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु बिरसा नगर स्थित भगवान बिरसा मुण्डा स्मारक-स्थल पर गया था। प्रथम दृष्टया अवलोकन के उपरांत निम्नांकित बिन्दुओं की ओर आपका ध्यान आकृष्ट कराना आवश्यक प्रतीत हो रहा है:-

1. भगवान बिरसा मुण्डा स्मारक-स्थल का सौन्दर्यीकरण कार्य चल रहा है, परन्तु कार्य की गति काफी धीमी है। इसे त्वरित गति से शीघ्र संपन्न करने के लिए आपके स्तर से आवश्यक निर्देश की आवश्यकता है।

2. इस स्थल के शीर्ष पर स्मारक स्वरूप भगवान बिरसा मुण्डा का सीमेन्ट से निर्मित पुरानी प्रतिमा अवस्थित है। प्रतिमा की गर्दन के ऊपर और चेहरे के किनारे-किनारे दरारें उभर आई हैं जो क्षरण का प्रतीक है। प्रतिमा की आँखें भी स्पष्ट रूप से आँख बनी तरहपरिलक्षित नहीं हो रही हैं। बेहतर होगा यदि काफी पहले, संभवतः 1970 के दशक में, स्थापित सीमेन्ट/छड़ के उपयोग से बनी इस प्रतिमा के स्थान पर फाईबर/ग्रेनाईट/कांस्य से निर्मित आदम कद प्रतिमा स्थापित की जाय, जो टिकाऊ हो। प्रतिमा का निर्माण किसी अनुभवी शिल्पकार से कराया जाय, ताकि प्रतिमा के सभी अंग/प्रत्यंग समानुपातिक हों।

3. भगवान बिरसा मुण्डा स्मारक-स्थल की देखरेख के लिए एक स्थायी व्यवस्था की जाय। जमशेदपुर अक्षेस के अधीन एक स्मारक समिति का गठन किया जा सकता है।

अनुरोध है कि उपर्युक्त विवरण के आलोक में सक्षम प्राधिकार को आवश्यक निर्देश देना चाहेंगी।

THE NEWS FRAME
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *