Jamshedpur : बुधवार 23 मार्च, 2022
आज दिनांक 23 मार्च 2022 दिन बुधवार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में वार्ड संख्या 32 रोड नंबर 16 आदित्यपुर-2 में प्रातः 5:00 बजे शहीद-ए- आजम भगत सिंह का शहादत दिवस पूर्ण आदर और मर्यादा के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम आज के कार्यक्रम का प्रस्तावना मौसमी मित्रा ने किया। तस्वीर पर मुख्य अतिथि पार्षद महोदया श्रीमती मालती देवी, (वार्ड संख्या 32) के द्वारा माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों अभिभावकों के द्वारा क्रमवार भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। स्पोर्ट्स क्लब की अंबिका कुमारी, निशा एवं अन्य सदस्यों द्वारा संगीत प्रस्तुति की गई।
भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक दीपक कुमार द्वारा भगत सिंह के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया एवं मुख्य वक्ता विष्णु देव गिरी ने वर्तमान परिस्थिति में भगत सिंह की प्रासंगिकता एवं युवाओं के फर्ज पर विशेष रुप से बात रखते हुए उनके सपनों को पूरा करने के उद्देश्य से सभी को संबोधित करते हुए भगत सिंह के आदर्श व विचार को आत्मसात करने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लकी कांत पातर, डोली कुमारी पूर्णिमा, निशा, आलोक तनय सरकार, राज, रिहान, रौनक, ऋषभ, अनमोल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
Post Views: 2