Connect with us

TNF News

ब्रेकिंग : झारखण्ड में पेट्रोल हुआ 25 रुपया सस्ता।

Published

on

THE NEWS FRAME

Ranchi : बुधवार 29 दिसम्बर, 2021

झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने  आज पेट्रोल 25 रुपये प्रति लीटर सस्ता करने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि झारखण्ड सरकार ने दुपहिया वाहन के लिए यह सुविधा सब्सिडी के तौर पर देने का निर्णय लिया है। जिससे गरीबों और मध्यम वर्गों के लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी। झारखंडवासी इसका लाभ 26 जनवरी से ले सकेंगे।

अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा – ‘‘पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार राज्य स्तर से दोपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की राहत देगी। इसका लाभ 26 जनवरी, 2022 से मिलना शुरू होगा।’’
दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है।
बता दें कि अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण  होने की खुशी में उन्होंने यह ऐलान किया है जिसमें गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिए प्रतिमाह दस लीटर तक पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर की दर से सब्सिडी देने की घोषणा की है और यह योजना 26 जनवरी से लागू होगी।
हालांकि अभी कुछ भी अनुमान लगाना मुश्किल है। उनके वक्तव्य से यह समझ आता है कि यह योजना गरीबों के लिए होगी।

आइये जानते हैं भारत के अन्य राज्यों में पेट्रोल की कीमत

राज्य के नाम – रुपया /लीटर

अंडमान और निकोबार – ₹ 82.96
आंध्र प्रदेश – ₹ 110.00
अरुणाचल प्रदेश – ₹ 94.38
असम – ₹ 94.95
बिहार – ₹ 107.53
चंडीगढ़ – ₹ 94.23
छत्तीसगढ़ – ₹ 102.27
दादरा और नगर हवेली – ₹ 93.21
दमन और दीव – ₹ 93.02
दिल्ली – ₹ 95.41
गोवा – ₹ 96.55
गुजरात – ₹ 95.85
हरियाणा – ₹ 95.27
हिमाचल प्रदेश – ₹ 94.47
जम्मू और कश्मीर – ₹ 99.32
झारखंड – ₹ 98.59
कर्नाटक – ₹ 100.98
केरल – ₹ 104.57
मध्य प्रदेश – ₹ 108.24
महाराष्ट्र – ₹ 110.45
मणिपुर – ₹ 99.77
मेघालय – ₹ 93.93
मिजोरम – ₹ 94.50
नागालैंड – ₹ 96.92
ओडिशा – ₹ 103.57
पांडिचेरी – ₹ 94.69
पंजाब – ₹ 95.65
राजस्थान – ₹ 107.09
सिक्किम – ₹ 98.50
तमिलनाडु – ₹ 102.67
तेलंगाना – ₹ 109.99
त्रिपुरा – ₹ 97.71
उत्तर प्रदेश – ₹ 95.43
उत्तराखंड – ₹ 94.26
पश्चिम बंगाल – ₹ 105.93

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *