Connect with us

वर्ल्ड

ब्रिटेन में हुआ करिश्मा! मात्र 2 महीने की गर्भवती ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म।

Published

on

दुनियाँ आश्चर्यजनक चीजों और घटनाओं से भरी पड़ी है। जो कभी नहीं हुआ वैसा भी हो जाता है। एक ऐसा ही आश्चर्य ब्रिटेन में भी हुआ।

ब्रिटेन : मंगलवार 14 सितंबर, 2021

क्या मात्र 2 महीने में ही कोई औरत किसी स्वच्छ बच्चे को जन्म दे सकती है? तो इसका साधारण सा जवाब आप देंगे, नहीं।

लेकिन ब्रिटेन में यह अजीबोगरीब करिश्मा हुआ है, जहां मात्र 2 महीने की गर्भवती महिला ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया है और वह नवजात शिशु स्वस्थ भी है।

THE NEWS FRAME

ब्रिटेन में हुई इस घटना ने चिकित्सा जगत को भी हैरान कर दिया है। वहां मौजूद डॉक्टरों को भी हैरानी हुई जब उन्हें यह पता चला कि महिला ने केवल 2 महीने की गर्भावस्था में ही बिल्कुल स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है।  

लोकमत में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला का नाम एरिन है जो 20 वर्ष की है। 

एरिन के साथ सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह हुई कि उसमें गर्भावस्था (प्रेग्नेंसी) जैसे कोई लक्षण भी नहीं दिख रहे थे और उसे पीरियड्स भी आ रहे थे। लेकिन उसके बाद भी उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

घटना 10 अगस्त की है। उस दिन एरिन को अचानक पेट में दर्द हुआ। उसे चिकित्सा सुविधा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेट दर्द की जब जांच हुई तो पता चला कि वह गर्भवती है। यह सुन एरिन को आश्चर्य हुआ। इलाज करा वह कुछ ही घंटों बाद घर वापस आ गई। कुछ दिन सब ठीकठाक रहा। लेकिन कुछ दिनों बाद ही एरिन को अचानक से प्रसव पीड़ा शुरू हुई। मेडिकल सुविधा लेने से पहले ही एरिन ने घर पर एक बच्ची को जन्म दे दिया। डॉक्टर की टीम आई और उन्होंने जच्चा – बच्चा को स्वस्थ पाया।

वहीं डिलीवरी के समय नवजात शिशु बिल्कुल स्वस्थ और 6 पाउंड से भी अधिक की थी। हालांकि इस घटना की वजह क्या है इसका अभी तक कोई विशेष कारण ज्ञात नहीं हो पाया है।

इस डिलीवरी से जहां डॉक्टर और चिकित्सा जगत हैरान है वहीं पूरी दुनियाँ के लोग भी सुनकर आश्चर्यचकित हैं। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि उसने 15 हफ्ते पहले हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया था। लेकिन उसने लगभग 15 हफ्ते बाद ही एक बच्ची को भी जन्म दिया जो कि एक मिरिकल है।

पढ़ें खास खबर– 

Continue Reading
Click to comment

0 Comments

  1. RevolutionPrabhat

    September 14, 2021 at 1:36 PM

    ये तो अजूबा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *