Connect with us

नेशनल

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्‍पी लहिरी का हुआ निधन वे 69 साल के थे।

Published

on

THE NEWS FRAME
फ़ोटो – बप्पी लहरी (आर्टिस्ट : अवि विनय)

Bappi Lahri Death : बुधवार 16 फरवरी, 2022

मुंबई में जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में रात 11 बजे निधन हो गया है।

इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए यह महीना शायद सबसे ज्यादा दिल दुखाने वाला है। बता दें कि जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहिरी का निधन मंगलवार को देर रात हो गया।

बता दें कि जाने माने गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी का निधन 15 फरवरी 2022 को मुंबई, जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में रात 11:45 बजे के करीब हुआ। वे 69 वर्ष  के थे। वे कोरोना से संक्रमित हुए थे जिसके बाद उनकी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगी थी। और फेफड़ों का संक्रमण मौत का कारण बना जिसमें बताया जा रहा है की ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के कारण यह संक्रमण हुआ था।
बप्पी लहरी सिनेमा और संगीत की दुनियाँ को कई यादगार गाने दे चुके हैं। द डर्टी पिक्चर मूवी (वर्ष 2012) का सर्वश्रेष्ठ आइटम गीत “ऊह ला ला” बना। इस गाने के लिए उन्हें अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
सूत्रों के मुताबिक, बप्पी लहरी के बेटे अमेरिका में हैं जिनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार पवनहंस के पास हिन्दू शमशान भूमि अंतिम संस्कार होगा। उनकी मौत खबर से पूरे देश में शोक की लहर है।बड़े राजनीतिज्ञ और बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *