Connect with us

सोशल न्यूज़

बिरसानगर मंडल अंतर्गत जोन नंबर 6 में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 201 महिला भक्तगण द्वारा निकली गई कलश यात्रा।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : मंगलवार 01 मार्च, 2022

बिरसानगर मंडल अंतर्गत दिन के 12:00 बजे जोन नंबर 6 में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री श्री मां कामाख्या काली मंदिर और बजरंग अखाड़ा कमेटी के द्वारा 201 महिला भक्तगण कलश लेकर ढोल नगाड़ा बाजा गाजे के साथ टेल्को स्थित सीटू तालाब से कलश में जल भर के मंदिर में स्थित शिवलिंग में जल अभिषेक किया गया। 

इस धार्मिक अनुष्ठान, कलश यात्रा के शुभारंभ में भगवा एवं हरा झंडा दिखाकर भाजमो के वरिष्ठ नेता – श्री रामनाथ शर्मा, जिला अध्यक्ष – श्री सुबोध श्रीवास्तव, बिरसनगर मंडल- अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, जिला मंत्री – राजेश झा, विकास गुप्ता ने रवाना करवाया।

इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से भाजमो के वरिष्ठ नेता श्री रामनाथ शर्मा, जिला के अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, बिरसनगर मंडल के अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, जिला मंत्री राजेश झा, विकास गुप्ता, नंदिता गगराई, सोमनाथ बनर्जी, धर्मपाल सिंह, सुशील नाथ, शिव कुमार शर्मा, विक्की सिंह, दुलाल सिंह, राकेश नाथ, पंकज कुमार, लकी सिंह, खुशबू कच्छप, सीमा सिंह, प्रेम रंजन घोष, जयप्रकाश सिंह, रामनाथ दास, जितेंद्र कुमार, शंकर कर्मकार, एसएन मिश्रा, अजय रजक के अलावा काफी संख्या में भक्तगण बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए और अंत में भोग प्रसाद सभो के बीच में बांटा गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *