Connect with us

क्राइम

बिरसानगर थाना क्षेत्र के संडे मार्केट में माया काम्पलेक्स के पास से चोरी हुई एक हीरो ग्लैमर मोटरसाईकिल बरामद।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

दिनांक 04.06.2023 को बिरसानगर थाना क्षेत्र के संडे मार्केट में माया काम्पलेक्स के पास से एक हीरो ग्लैमर मोटरसाईकिल रजि0नं0- BR02AR-3356 की चोरी हो गयी थी। जिसके बाद वादी विकास कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर थाना में बिरसानगर थाना कांड सं0-62/2023 दि0 04/06/2023 धारा-379 भा0द0वि० दर्ज किया गया। ततपश्चात बिरसानगर पुलिस के द्वारा प्रोफोशनल तरीके से गुप्तचर तैनात कर दिनांक- 05/06/2023 को खरीददार बनकर उक्त मोटरसाईकिल को रंगे हाथ चोरी गई मोटरसाईकिल के साथ 10 बेड हॉस्पीटल रोड, बिरसानगर के सुनसान गली में रात्रि में पकड़ा गया। जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में अग्रसारण किया गया है।

अभियुक्त का नाम:-

पहला अभियुक्त ओम कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता अजय कुमार साह, पता- संडे मार्केट, बिरसानगर, जमशेदपुर। ओम कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है। जो  टेल्को थाना कांड सं0-156/2022 दि0- 08/11/22 धारा 379/411 भा० द०वि० में दर्ज है। दूसरा अपराधी सूरज कुमार उम्र करीब 25 वर्ष पिता स्व० बिजेन्द्र कुमार उर्फ जगजीद सिंह पता लालटांड, बृन्दा बस्ती, विरासनगर, जमशेदपुर है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *