Connect with us

क्राइम

बिरसानगर थाना अंतर्गत चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सभी शातिर चोर गिरफ्त्तार, बर्तनों की चोरी में थे शामिल।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

दिनांक 12.05.2023 को बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन न0-04, नियर आईसक्रीम फैक्ट्री स्थित घर के अन्दर से पीतल एवं कांसे का बर्तन (कुल 11 पीस) की चोरी की घटना हुई थी, जिसकी लिखित शिकायत बिरसानगर थाना में कई गई। जिसके उपरात सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। 

त्वरित कारवाई करते हुए 48 घंटे के अन्दर गुप्त सूचना के आधार पर जोन नं0 05 गिट्टी मशीन के पास से अभिषेक तिर्की, राहुल मुखी, अजय मुखी उर्फ गैंडा तथा मुखिया शर्मा को नशा पान करते हुए पकड़ा तथा गहराई से पूछताछ करने पर इनके द्वारा जोन नं0 04 आईसक्रीम फैक्ट्री के पास चोरी किये गये पीतल एवं कांसे के बर्तन की बात बतायी गई। इनकी निशानदेही पर चोरी की गई पीतल एवं कांसे के बर्तन को बरामद कर इन्हें गिरफ्तार किया गया। जिसके पश्चात सभी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बिरसानगर क्षेत्र के विभिन्न घरों में रात्री में चोरी करने की बात स्वीकार किया है। 

सभी गिरफ्तार अभियुक्त नशे के आदी है एवं नशे के लिए ही चोरी किया करते थे गिरफ्तार अभियुक्तों में से राहुल मुखी का पूर्व में अपराधिक इतिहास भी रहा है।

अभियुक्त का नाम:-

(1) राहुल मुखी उर्फ छोटका उम्र 20 वर्ष पे० नवीन मुखी सा० जोन नं0 6, नियर सरिता अपार्टमेंट थाना बिरसानगर, जमशेदपुर।

(2) मुखिया शर्मा उम्र 30 वर्ष पे० स्व० स्व० सीताराम शर्मा सा०- बागबेडा ( सुरेश शर्मा के मकान में किरायेदार) थाना बागबेड़ा, जमशेदपुर।

(3) अजय मुखी उर्फ गैंडा उम्र करीब 23 वर्ष पे0 स्व० आसु मुखी, सा०- जोन नं0 05, नियर काली मंदिर, थाना- बिरसानगर, जमशेदपुर।

(4) अभिषेक तिर्की उर्फ चिकेन उम्र करीब 21 वर्ष पे0 शिलवत तिक सा०- जोन नं0 06, नियर तमड़िया स्कूल थाना बिरसानगर, जमशेदपुर।

इसमें से राहुल मुखी का अपराधिक इतिहास भी रहा है :- 

(1) सिदगोड़ा थाना कांड सं0- 128/22 दिO- 18-08-22 धारा 392 भा0द0वि०

(ii) बिरसानगर थाना कांड सं0- 106/22 दि0-21/12/22 धारा 379/411 भा0द0वि०

जप्त समानों की विवरणी :-

1. कांसा का तीन बड़ा एवं दो छोटा कटोरा

2. कांसा का छोटा थाली 01

3. पीतल का लोटा- 02

4. पीतल का ग्लास 07

5. पीतल का पूजा का ग्लास 02

6. पीतल का थाली-02

7. पीतल का बना अलग-अलग साईज का कटोरा -05

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *