- बाघमारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मागे पर्व
- कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई
चक्रधरपुर (जय कुमार) : चक्रधरपुर प्रखंड के केनके पंचायत अंतर्गत बाघमारा गांव में शनिवार को मागे पर्व अयोजन किया गया था। जिसका गांव के दियूरी ने सर्वप्रथम विधि विधान से पूजा अर्चना कर मागे पर्व का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी ने अखड़ा में दमा दुमंग की थाप पर सामूहिक रूप से नृत्य कर खुशी मनाई। मौके पर विजय सिंह गागराई ने ग्रामीणों को मागे पर्व की शुभकामनाए दी।
पर्व में लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए थे जिसका परिवार और मेहमानों के साथ में बैठकर खाया और आंनद लिया। मागे पर्व में चारों ओर गांव में खुशी की लहर थी। अखड़ा में नृत्य करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। इस अवसर पर मुख्य रूप से दियूरी नाईकी हासदा, राणा प्रताप गागराई, बिरसिंह हासदा, रामराई सामाड, मुकलाल हेमब्रोम,बामेया मेलगांडी, सुभाष सामाड, सुनील हासदा, साकारी सोय, सनातन गागराई, माझी सोय के साथ साथ काफी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजुद थे।