Connect with us

झारखंड

बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में निजी वाहनों से जलापूर्ति।

Published

on

THE NEWS FRAME


जमशेदपुर  | झारखण्ड 

        बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में सिर्फ एक टाइम ही सुबह बेला में पानी की आपूर्ति होने पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के निजी 6000 लीटर वाली दोनों टैंकर से कुंवर सिंह मैदान, नेहरू मैदान, शहीद मैदान में कुल 12000 लीटर निःशुल्क पानी का लगातार प्रतिदिन वितरण करवाते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के साथ मुखिया राजकुमार गौड़, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी मिथिलेश सिंह उर्फ मिट्ठू , श्रीकांत, शयामु एवं कई स्थानीय लोग शामिल हुए। 

      इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय समाजसेवी लोगो ने भी पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के द्वारा लगातार बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क पानी वितरण किए जाने पर बधाई दिए है। पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानीय लोगों का कहना है कि इनका क्षेत्र नहीं पड़ते हुए भी मानवता के नाम पर लगातार निःशुल्क पानी का वितरण करवाना सराहनीय कार्य है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *