Connect with us

क्राइम

बागबेड़ा जमीन विवाद में हुए गोलीकांड के मुख्य अपराधी कन्हैया सिंह एवं विजय सिंह सहित कुल 08 अपराधी आये पुलिस की गिरफ्त में।

Published

on

THE NEWS FRAME


Jamshedpur : शनिवार 12 फरवरी, 2022

बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन खरीद– बिक्री (विवाद) को लेकर दो पक्षो में गोलीबारी से संबंधित दर्ज काडों का जमशेदपुर पुलिस द्वारा उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त कुख्यात अपराधी कन्हैया सिंह एवं विजय सिंह सहित कुल 08 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में आज भेजा गया है।

बता दें कि जमशेदपुर के बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान में हुए फायरिंग मामले में कन्हैया सिंह अखिलेश सिंह गिरोह के सदस्य बताये जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 03 पिस्टल, 03 मैगजीन सहित 7.65 MM की जिंदा कारतुस, 02 स्कॉरपियो और 01बोलेरो गाडी बरामद कर लिया गया है। इसकी विस्तृत जानकारी कांड अनुसंधान अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर नगर द्वारा अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रेसवार्ता कर दी गई।

THE NEWS FRAME

इसकी जानकारी देते हुए सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि जमशेदपुर के बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान में जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने एक – दूसरे पर फायरिंग की थी। जिसको लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था।
उन्होंने साफ करते हुए बताया कि कन्हैया सिंह इस क्षेत्र में एक जमीन चाहता था।जिस जमीन पर उसकी नजर है वह शीला देवी के नाम पर है। और वह चाहता है कि शीला देवी यह लिखे की उक्त जमीन। उसकी नहीं है। कन्हैया सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को जमीन की खरीद को लेकर बातचीत करने गया था। लेकिन किसी बात को लेकर विवाद हो गया। और कन्हैया ने दो फायरिंग कर दी। बदले में मोनू ने 10 राउंड फायरिंग कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल से 3 खोखा भी मिला था। वहीं पुलिस ने मोनू के घर से एक पिस्टल और कन्हैया सिंह के घर से दो पिस्टल बरामद किया है।

सोर्स : ट्विटर

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *