Connect with us

झारखंड

बहरागोड़ा में प्रखण्ड प्रमुख श्रीमती सुषमा मुर्मू सोरेन के अध्यक्षता में पंचायत समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक।

Published

on

 

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

प्रखण्ड सभागार बहरागोड़ा में प्रखण्ड प्रमुख श्रीमती सुषमा मुर्मू सोरेन के अध्यक्षता में पंचायत समिति का बैठक किया गया। जिसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीब रंजन उपस्थित हुए। उनके द्वारा आपूर्ति से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। साथ ही धान अधिप्राप्ति, राशन वितरण ग्रीन कार्ड राशन वितरण आदि के बारे में जानकारी दिया गया। जिसमें कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा बताया गया कि कुछ गाँव में जलसहिया नहीं है जिसकी सूची उपलब्ध कराया गया जिसमें जलसहिया का चयन किया जाना है, चयन हेतु 10वीं पास होना अनिवार्य है। 

वन विभाग द्वारा अपने विभाग के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया, जिसमें काजु आदि का पौधा लागया जाएगा। प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा 37 विद्यालयों में किचेन सेड हेतु प्रस्ताव भेजा गया है एवं थाली, वर्तन आदि हेतु प्रस्ताव भेजा गया है जानकारी दिया गया। मनरेगा से 150 एकड़ में बागवानी का कार्य किया जाना है। आवास योजना में प्रखंण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गा कि भीमराव अम्बेदकर आवास हेतु 40 लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया जा रहा है जिसमें लंबित आवासों को पूर्ण कराना है। 

पशुपालन विभाग से लाभुक द्वारा अंशदान की राशि नहीं जमा किया गया है जिसका जानकारी दिया गया। बैठक में प्रखण्ड उप प्रमुख श्री मनोरंजन होता, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राजेश कुमार साहु, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड पषुपालन पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, बाल विकास परियोजना के सुपरवाईजर, सभी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य आदि उपस्थित थें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *