Connect with us

झारखंड

बर्मामाइंस वरिष्ठ नागरिक भवन में मना भारतीय थल सेना दिवस

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने बर्मामाइंस प्रेमनगर स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में थल सेना दिवस मनाने का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर हवलदार रमेश सिंह सूबेदार मेजर विजय शंकर पांडे बृज किशोर सिंह दिनेश सिंह सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन डॉक्टर कमल शुक्ला चंद्रमा सिंह बरमेश्वर पांडेय बलजीत सिंह दीपक मलिक  शामिल हुवे। अतिथियों के साथ थल सैनिकों ने मिलकर  केक काटकर भारतीय सेना की मजबूती तरक्की और खुशहाली की कामना की। 

THE NEWS FRAME

सभी उपस्थित अतिथियों एवं थल सैनिकों को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया इसके साथी ही बीते दिनों जो युद्धवीर हम सबको छोड़ कर स्वर्गलोक चल बसे। उनके परिवार का सम्मान भी किया गया। साथ ही थल सैनिक राजीव रंजन जी के पुत्र आरव का जन्मदिन का केक भी आज के शुभ अवसर पर काट कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। विनायक म्यूजिक ग्रुप के तरफ से नित्य एवं मनोरंजन का कार्यक्रम रखा गया जिसका उपस्थित सैनिक परिवार ने आनंद उठाया। इस शहर जिस प्रकार तीनों सेना से सेवानिवृत्त पुर्व सैनिक संगठन बनाकर सभी शहर में रह रहे पुर्व सैनिकों एवं बाहर से सेवानिवृत्त होकर आने वाले सैनिकों को जोड़ने का काम कर रहें हैं। जो अपने परिवार के साथ साथ समाज की सेवा में योगदान दे रहे हैं। 

THE NEWS FRAME

नए सैनिकों को रोजगार दिलाने घर खरीदवाने बच्चों का नामांकन कराने में निरन्तर सहयोग कर रहे हैं। इन सैनिकों की एकता एकजुटता का लाभ समय समय पर शासन प्रशासन एवं समाजिक एवं राजनीतिक संगठन भी लाभ उठा रहे हैं। दुःख की घड़ी में संगठन पीड़ित परिवार का हर सम्भव सहयोग करते हैं। जिसके सैकड़ों ज्वलंत उदाहरण हमारे बीच हैं। जिसकी जानकारी स्थानीय युनिट के अधिकारियों को भी है। पुर्व सैनिक अपने अच्छे ब्यवहार अपने साथ साथ कार्यरत सैनिकों का भी मनोबल बढ़ता है और युवा भी सेना ज्वाइन करने के लिये प्रेरित होते हैं। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में सतनाम सिंह अशोक श्रीवास्तव सुनील मिश्रा रमाशंकर सिंह अजय सिंह अमित कुमार हरेंद्र शर्मा राजेश विजय कुमार त्रिपाठी कम बाबू सिंह अनुज सिंह दिलीप कुमार विनोद सिंह आज सैकड़ो सैनिक शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *