Connect with us

नेशनल

बनवारीलाल पुरोहित बने पंजाब के नए राज्यपाल

Published

on

THE NEWS FRAME

New Delhi : शनिवार 28 अगस्त, 2021

भारतीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने तमिलनाडु के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त कर दिया है। यह बदलाव उनके पंजाब के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने की तिथि से लागू होगा। हालांकि, नियमित व्यवस्थाएं होने तक वह अपने वर्तमान कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

राष्ट्रपति ने श्री बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब के राज्यपाल के रूप में दायित्वों के निर्वहन के अलावा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पंजाब राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडु के राज्यपाल पद से पहले असम और मेघालय के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
असम – 22 अगस्त 2016 
मेघालय – 27 जनवरी 2017

श्री बनवारी लाल पुरोहित भारतीय जनता पार्टी से सम्बंधित एक सक्रिय सदस्य की भूमिका में रहें हैं। एक सफल नेतृत्वकर्ता के रूप में इन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है।

पढ़ें खास खबर– 

जद्दोजहद : भारत और भारतीय नक्सल

सावधान! आ रहा है कोविड – 22, विशेषज्ञों ने दुनियाँ को चेताया

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *