Connect with us

झारखंड

बढ़ती मंहगाई को लेकर आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम का जोरदार प्रदर्शन।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आज दिनांक 06/08/2023 को आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम के द्वारा पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार जी के नेतृत्व में बढ़ती मंहगाई को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के संयुक्त सचिव रईस अफरीदी थे।

आप को ज्ञात हो कि आज देश में मंहगाई अपनी चरम सीमा पर है और अंधी, बहरी और गूंगी केंद्र सरकार के समझ में नहीं आ रहा है। यह सरकार सत्ता के नसे में चूर है और आज के समय में आम आदमी को घर चलाना मुश्किल हो गया है। आज पेट्रोल 100 के पार है, गैस सिलेंडर 1150 हो गया है खाने पीने के समान का दाम आसमान छू रहा है। आम आदमी को घर चलाना मुश्किल हो गया है और हमारे लोकल प्रतिनिधि, राज्य सरकार, केंद्र सरकार इसमें  पूरी तरह से विफल है।

इसको जल्द ही कंट्रोल नही किया गया तो आम आदमी पार्टी आगे चलकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी।

इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला सह सचिव मंगल करूवा, राहुल ठाकुर, संगीता चौबे, रानी देवी, मोहम्मद हकमुद्दीन, संजीव शर्मा, मनीष कुमार, मणि यादव, अफरोश खान, लक्ष्मण हेंब्रम मोहम्मद सगीर, नवीन कुमार, और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

THE NEWS FRAME
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *