Connect with us

झारखंड

बकरीद को लेकर ईदगाह में मानगो नगर निगम के द्वारा विशेष सफाई अभियान

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

आज दिनांक 27/6/23 को मानगो नगर निगम के ओर से बकरीद को लेकर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के आदेश अनुसार ईदगाह में सफाई को लेकर की स्पेशल अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान में मानगो नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर मुख्तार आलम खान, ताहिर हुसैन और मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निशांत कुमार, दिनेश्वर, राहुल कुमार और स्थानीय समाजसेवी मोइनुद्दीन अंसारी, शाहिद परवेज और मोहम्मद गनी इस विशेष अभियान में शामिल हुए।

आज के अभियान में मुख्य रूप से ईदगाह के आस पास रोड नंबर नौ रोड नंबर बारह झरना रोड की सफाई का शुभ आरंभ किया गया। बकरीद के दिन ईदगाह में नमाज पढ़ने आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसी को देखते हुए मानगो नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया और मानगो क्षेत्र के सारे मस्जिद जहां नमाज पढ़ी जाएगी उसके आस पास भी ब्लीचिंग का छिड़काव भी किया जाएगा।मानगो नगर निगम एवं सारे स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर ने अपील की के कुर्बानी के दिन जानवरों के बचे हुए अवशेष को मानगो नगर निगम द्वारा किए गए गड्ढों में ही डाले और इधर उधर ने फेंके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *