Connect with us

झारखंड

प्रसिद्ध संगीतकार और गायक छैला बिहारी से “द न्यूज फ्रेम” की एक बेहतरीन मुलाकात।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  ।  झारखंड 

जय महाकाल सेवा संघ द्वारा आज दिनांक 21 अगस्त को संध्या 6 बजे मानगो के गांधी मैदान में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने हेतु जमशेदपुर में भोजपुरी गायिका देवी, भक्तिगीत से प्रसिद्ध शहनाज अख्तर सहित प्रसिद्ध गीतकार और गायक छैला बिहारी शामिल हुए। बिजी शेड्यूल होने के बावजूद छैला बिहारी ने गर्म जोशी के साथ द न्यूज फ्रेम की टीम से मुलाकात करते हुए जमशेदपुर शहर का धन्यवाद दिया। उन्होंने काफी ज्यादा वक्त देते हुए अपनी भावनाओं और व्यक्तिगत जीवन के पहलुओं को टीम के सामने साझा किया। साथ ही नवयुवको को भी बेहतरीन संदेश देते हुए कहा कि अपने काम में ईमानदार रहिये, सफलता अवश्य मिलेगी। 

THE NEWS FRAME

क्षेत्रीय संगीत के महारथी होने के बावजूद उनमें इतनी सरलता और सादापन उन्हें दूसरे गायकों से अलग रखता है। उन्होंने भोजपुरी सहित सैकड़ों गीतों की रचना की और उन्हें शब्दों में पिरोकर गाया। यह अपने आप में अनोखा है। उनकी सरलता ने “द न्यूज फ्रेम” की टीम का दिल जीत लिया।

आइये द न्यूज फ्रेम के साथ उनके बेहतरीन इंटरव्यू के कुछ पल देखते हैं। और उनके व्यक्तिगत जीवन के पहलुओं से कुछ सीखते हैं। 

वीडियो देखें : 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *