Connect with us

झारखंड

प्रभु श्री राम के भाव्य मंदिर अयोध्या धाम दर्शन यात्रा हेतु सभी बोगी प्रमुख राम भक्तों के साथ 19 फरवरी को 8:30 बजे तक पहुंच जाए टाटानगर स्टेशन सुबोध झा – संयोजक अयोध्या धाम दर्शन यात्रा

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

19 फरवरी को पहुंच जाएं 8:30 बजे टाटानगर स्टेशन आस्था ट्रेन से अयोध्या दर्शन यात्रा में जाने वाले सभी राम भक्त – सुबोध झा 

16 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय साकची में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर, अयोध्या धाम दर्शन यात्रा के संयोजक सुबोध झा जिला भाजपा नेता के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन मनजीत सिंह जिला भाजपा मंत्री ने किया।

अयोध्या दर्शन यात्रा के संयोजक सुबोध झा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर्म कमल द्वारा राम भक्तों के लिए स्पेशल आस्था ट्रेन पूरे भारत वर्ष से अयोध्या दर्शन के लिए चलाई गई है। झा ने कहा कि अयोध्या दर्शन यात्रा आस्था ट्रेन 19 फरवरी को टाटानगर स्टेशन से अयोध्या धाम दर्शन नगर स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी।

THE NEWS FRAME

आस्था ट्रेन के बोगी प्रमुख के साथ बैठक में विस्तृत जानकारी देते हुए, सुबोध झा ने कहा कि टाटानगर स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 पर आस्था ट्रेन लगी रहेगी, और स्टेशन में मंच बनाकर राम भक्तों को संदेश देने के लिए माननीय सांसद विद्युत वरण महतो, एवं प्रदेश के अधिकारी, जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं जिला के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। राम भक्तों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था की गई है, साथ ही जलपान की भी व्यवस्था रेलवे के अधिकारियों द्वारा की गई है।

सुबोध झा ने कहा कि आस्था ट्रेन के ट्रेन प्रमुख जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा हैं। ट्रेन प्रमुख का नाम राजा दशरथ के नाम से होगा। सभी बोगी प्रमुख प्रभु श्री राम के पार्थ स्वरूप नल, नील, गरुड़, जैसे नाम से जाने जाएंगे।

सुबोध झा ने कहा कि अयोध्या दर्शन के लिए जमशेदपुर महानगर से 1181 राम भक्तों का रजिस्ट्रेशन टिकट कंफर्म है, स्लीपर भी कंफर्म है। ट्रेन में रेलवे द्वारा चादर, तकिया, कमल भी उपलब्ध कराई जाएगी, और ग्रामीण जिला से 110 राम भक्तों का टिकट कंफर्म है, जो जाएँगे।

सुबोध झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल विनोद सिंह, मनजीत सिंह, संजय सिंह के साथ स्टेशन मास्टर रघुवंश प्रसाद से मिलकर सभी तैयारियां एवं व्यवस्था की जानकारी ली गई थी, जो बोगी प्रमुख को समझाई गई।

अयोध्या धाम यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रदेश के सर संघ चालक, आरएसएस प्रमुख समेत 23 स्वयंसेवक बोकारो जिला से ट्रेन में चढ़ेंगे।

THE NEWS FRAME

सुबोध झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अयोध्या धाम दर्शन यात्रा के प्रदेश संयोजक पवन गुप्ता के आदेशानुसार अत्यंत निर्धन परिवार से आने वाले राम भक्त जो 1300 रुपए शुल्क नहीं दे सकते हैं, उन्हें मात्र 7 राम भक्तों को निशुल्क पास के माध्यम से अयोध्या दर्शन यात्रा करने की सुविधा दी गई है। बोगी प्रमुख के बैठक में मोबाइल पर संदेश दिए गए।

सुबोध झा ने सभी बोगी प्रमुख से कहा है कि 19 फरवरी को प्रातः 8:30 बजे सभी राम भक्तों के साथ टाटानगर स्टेशन पहुंच जाएं, 19 फरवरी को 11:50 पर आस्था ट्रेन खुलेगी। सभी राम भक्तों को आईडी कार्ड दिया जाएगा जो सभी गाल में लगाकर रखेंगे। आस्था ट्रेन में राम भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था दोपहर में भोजन की व्यवस्था संध्या में चाय बिस्कुट की व्यवस्था एवं रात्रि में भोजन की व्यवस्था रेलवे सेवा के द्वारा की जाएगी। 20 फरवरी को प्रातः 3:20 बजे लगभग अयोध्या धाम दर्शन नगर पहुंचने के बाद दर्शन नगर से सैकड़ों बसों के माध्यम से राम भक्तों को हनुमानगढ़ी शिविर में पहुंचाया जाएगा, जहां सभी राम भक्तों को स्नान करने के बाद जलपान करने की व्यवस्था है। जलपान करने के बाद दर्शन के लिए मंदिर ले जाएगे, दर्शन करने के बाद सभी लोग के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था है, जिन राम भक्तों को जिस प्रकार की भजन करनी है उस प्रकार की भोजन उपलब्ध हो जाएगी, रात्रि विश्राम के लिए महिलाओं एवं पुरुष के लिए अलग-अलग बेड की व्यवस्था की गई है, और बेड के नीचे ही सामान रखने की भी व्यवस्था उपलब्ध है। अयोध्या धाम में झारखंड प्रदेश के किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा शरीर में लगे हुए हैं, जमशेदपुर महानगर से जाने वाले सभी राम भक्तों की व्यवस्था उनके माध्यम से की जाएगी।

21 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे दर्शन नगर स्टेशन से आस्था ट्रेन टाटानगर स्टेशन के लिए चलेगी, सभी राम भक्त जो जलपान करना चाहते हैं शिविर में जलपान कर बस सेवा के माध्यम से प्रातः 6:00 बजे तक दर्शन नगर स्टेशन पर पहुंच जाएंगे, जो भी राम भक्त हैं जी बोगी में गए हैं इस बोगी में बैठेंगे। 21 फरवरी को आस्था ट्रेन में प्रातः बेला का जलपान, दोपहर का भोजन, संध्या बेला में चाय बिस्कुट, एवं रात्रि बेला में भोजन की व्यवस्था है। 10:00 बजे रात्रि तक लगभग टाटा नगर स्टेशन राम भक्त पहुंच जाएंगे और अपने-अपने निवास को प्रस्थान करेंगे। आज के बैठक में बोगी प्रमुख सर्वश्री सुबोध झा, मनजीत सिंह, अमरेंद्र पासवान, कुसुम पूर्ति, संजीत चौरसिया, मुद्रता सिंह, विनोद सिंह, राकेश कुमार लोधी, मंटू चरण दत्त, मनोज राम, सुजीत एम्बुलेंस ने उपस्थित रहकर अयोध्या धाम यात्रा के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई थी।

अयोध्या धाम दर्शन यात्रा बैठक की जानकारी

दिनांक: 16 फरवरी 2024

स्थान: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय साकची

अध्यक्ष: सुबोध झा, अयोध्या धाम दर्शन यात्रा संयोजक

बैठक का संचालन: मनजीत सिंह, जिला भाजपा मंत्री

मुख्य बिंदु:

  • आस्था ट्रेन: 19 फरवरी को टाटानगर स्टेशन से अयोध्या धाम दर्शन नगर स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन प्रमुख: जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा
  • बोगी प्रमुख: प्रभु श्री राम के पार्थ स्वरूप नल, नील, गरुड़, आदि नामों से जाने जाएंगे।
  • रजिस्ट्रेशन: जमशेदपुर महानगर से 1181 राम भक्तों का रजिस्ट्रेशन कंफर्म है। ग्रामीण जिला से 110 राम भक्त भी जाएंगे।
  • सुविधाएं: रेलवे द्वारा चादर, तकिया, कमल, भोजन, जलपान आदि की व्यवस्था की जाएगी।
  • आरएसएस: झारखंड प्रदेश के सर संघ चालक समेत 23 स्वयंसेवक बोकारो जिला से ट्रेन में चढ़ेंगे।
  • निशुल्क पास: 7 अत्यंत निर्धन परिवार के राम भक्तों को निशुल्क पास दिए जाएंगे।
  • समय: 19 फरवरी को प्रातः 8:30 बजे सभी राम भक्तों को टाटानगर स्टेशन पहुंच जाना होगा। ट्रेन 11:50 बजे खुलेगी।
  • आयडी कार्ड: सभी राम भक्तों को आईडी कार्ड दिया जाएगा।
  • दर्शन: 20 फरवरी को प्रातः 3:20 बजे अयोध्या पहुंचने के बाद राम भक्तों को हनुमानगढी शिविर ले जाया जाएगा। वहां स्नान, जलपान और दर्शन की व्यवस्था होगी।

अन्य जानकारी:

  • राम भक्त अपने साथ बिस्तर, चादर और कंबल अवश्य ले लें।
  • सभी बोगी प्रमुखों को 19 फरवरी को प्रातः 8:30 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंच जाना होगा।
  • अधिक जानकारी के लिए सुबोध झा से संपर्क करें।

बैठक में उपस्थित:

  • सुबोध झा, अयोध्या धाम दर्शन यात्रा संयोजक
  • मनजीत सिंह, जिला भाजपा मंत्री
  • विद्युत वरण महतो, सांसद
  • सुधांशु ओझा, जिला अध्यक्ष
  • जिला के अन्य पदाधिकारी

आभार:

सुबोध झा ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

अगली बैठक:

अगली बैठक 19 फरवरी को प्रातः 8:30 बजे टाटानगर स्टेशन पर होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *