Connect with us

झारखंड

जमशेदपुर से अयोध्या के लिए स्पेशल आस्था ट्रेन की मांग

Published

on

जमशेदपुर से अयोध्या के लिए स्पेशल आस्था ट्रेन की मांग

जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर के राम भक्तों को अयोध्या धाम में भगवान राम का दर्शन करने के लिए जमशेदपुर से अयोध्या के लिए स्पेशल आस्था ट्रेन की मांग की गई है।

भाजपा जमशेदपुर महानगर के दर्शन यात्रा संयोजक सुबोध झा ने लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो से जमशेदपुर के लिए पांच स्पेशल आस्था ट्रेन की मांग की है। उन्होंने कहा कि 4 मार्च को जाने वाली स्पेशल आस्था ट्रेन में जमशेदपुर के लिए केवल दो बोगी उपलब्ध कराई गई हैं, जो अपर्याप्त है।

श्री झा ने प्रदेश संयोजक बबन गुप्ता से आग्रह किया है कि पूरी ट्रेन जमशेदपुर महानगर को दे दी जाए या 4 मार्च को जाने वाली ट्रेन ग्रामीण जिला के लिए उपलब्ध करा दी जाए और अगली स्पेशल आस्था ट्रेन जमशेदपुर महानगर को उपलब्ध कराई जाए।माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने श्री झा को आश्वासन दिया है कि वे 25 फरवरी को रांची जाकर प्रदेश में भी बात करेंगे और रेल मंत्री से जमशेदपुर महानगर के लिए स्पेशल आस्था ट्रेन की मांग करेंगे।

श्री झा ने कहा कि जो भी राम भक्त अयोध्या धाम में भगवान राम का दर्शन करना चाहते हैं, उन्हें जमशेदपुर को आस्था ट्रेन प्राप्त होते ही सभी मंडलों को सूचित कर दिया जाएगा।

संपर्क: सुबोध झा संयोजक, दर्शनयात्रा भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर, संपर्क नंबर: 8210637317

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *