Connect with us

झारखंड

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा, (महिला संगठन) के द्वारा राजस्थान भवन सोनारी मे सावन महोत्सव 2023 बडे ही धुमधाम से मनाई गई।

Published

on

THE NEWS FRAME


जमशेदपुर | झारखण्ड 

झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा, केंद्रीय कमिटी, जमशेदपुर, झारखंड में कार्यक्रम आरंभ भगवान श्री राम और  भगवान शिव की स्तुति से की गई। सबसे पहले महिलाओं और युवतियों के द्वारा अलग – अलग ग्रुप में “रैंम- वाक” प्रतियोगिता  कराई गई। ततपश्चात मिसेज़ सावन  क्वीन और मिस सावन क्वीन प्रतियोगिता हुई। सभी के लिए इको फ्रेंडली थैला बनाओ और सजाओ प्रतियोगिता हुई। बच्चों के द्वारा ग्रुप डांस प्रतियोगिता और बहुत ही मनोरंजक कार्यक्रम हुये।

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम संध्या 4:00 बजे से 8: 00 बजे तक हुई। 

अंत मे सभी विजय प्रतिभागियों को आये हुए जजों के निर्णय के अनुसार अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया।

आज के इस सावन महोत्सव कार्य क्रम को संपन्न कराने मे महिला संगठन की – भारती सिंह जंघेल, दीप्ति सिंह जंघेल, वंदना कुमारी जंघेल, अंजनी देवी, ज्योति सिंह, गीतु कुमारी, अनीता कुमारी, रत्ना देवी,  कामिनी सिंह, अंजनी जंघेल, जयंती देवी, अनसुईया देवी, रंभा देवी, सरोज देवी, अंजू देवी इत्यादि काफी सराहनीय योगदान रहा।

झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा केंद्रीय कमिटी के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सुदृढ़ रूप से संपन्न में अहम भूमिका निभाई। अंत आये प्रतिभागियों, सभी सदस्यों और अथितियों को धन्यवाद, महिला संगठन के अध्यक्षा श्रीमति भारती सिंह जंघेल ने दी।

वीडियो देखें : 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *