Connect with us

झारखंड

पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर सामाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा आजाद मैरिज होल, ओल्ड पुरुलिया रोड में ब्लड डोनेशन का कैम्प लगाया जाएगा।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  ।  झारखंड

इस्लाम धर्म के नबी एवं पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर सामाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा आजाद मैरिज होल, ओल्ड पुरुलिया रोड में ब्लड डोनेशन का कैम्प लगाया जाएगा। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उक्त बातें बताते हुए संस्था के सचिव मुख्तार आलम खान ने आगे कहा कि संस्था द्वारा यह कार्यक्रम अपनी तरह का अनोखा कार्यक्रम है। जिसमें सभी धर्म और जाति समुदाय के लोग शामिल होंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में ब्लड डोनेशन का कैम्प आयोजित नहीं किया जाता है। यह कैम्प लगाकर समाज में एक नई पहल कर एवं मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते हुए ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने एक नई मिशाल पेश की है। डेंगू महामारी को देखते हुए कैम्प के दिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग शामिल होकर ब्लड डोनेट करें, ताकि ब्लड की कमी से किसी की जान बचाई जा सके। सही अर्थों में यह मानव जीवन का सबसे अनमोल उपहार है। इसके लिए हमें स्वयं तैयार रहकर दूसरों को भी प्रेरित करते रहना चाहिए।

ह्यूमन वेलफेयर के इस नेक कार्य के लिए ट्रस्ट के सभी सदस्यों को “द न्यूज फ्रेम” की टीम की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *