Connect with us

झारखंड

पूर्वी सिंहभूम जिला में खेलों का होगा भव्य आयोजन, पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए होगी फुटबॉल, तीरंदाजी तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिता, हिस्सा लेने के लिए जाने अर्हता।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

मुख्य बिंदु :

◆ विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त) के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला में खेलों का होगा भव्य आयोजन

◆पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए होगी फुटबॉल, तीरंदाजी तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिता

◆विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा नगद पुरस्कार 

==============================

पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार अधिनस्थ खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेश के आलोक में जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त) के अवसर पर 09 एवं 10 अगस्त को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जमशेदपुर जिला में आयोजित किया जाएगा। पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए एथलेटिक्स अंतर्गत 100 मी., 200 मी., 400 मी. दौड़, 4 गुणा 400 मी रिले दौड़, 4 गुणा 100 मी रिले दौड़, तीरंदाजी अन्तर्गत इंडियन राउंड 30 मीटर, 50 मीटर  स्पर्धा एवं  फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

पुरस्कार राशि

पुरूष एवं महिला के लिए अलग अलग राशि 

फुटबॉल- 

           विजेता –  21000

           उपविजेता – 15000

          तृतीय स्थान -11000


एथलेटिक्स

पुरूष एवं महिला के लिए प्रति स्पर्धा अलग अलग राशि 

प्रथम स्थान-5000

द्वितीय स्थान -3000

तृतीय स्थान – 2000


तीरंदाजी

पुरूष एवं महिला के लिए प्रति स्पर्धा अलग अलग राशि 

प्रथम स्थान-5000

द्वितीय स्थान -3000

तृतीय स्थान – 2000


नियम एवं शर्तें

अहर्ता

1. इन खेल प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के  पूर्वी सिंहभूम जिले के ओपन (कोई आयु सीमा नहीं) खिलाड़ी भाग लेंगे।

2. भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट के मूल एवं छायाप्रति के साथ जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर में  दिनांक- 05 अगस्त 2023 अपराह्न 5:00 बजे  तक अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा। इसके लिए कोई इंट्री फीस नहीं देनी होगी।

नोट:- टीम गेम, रिले रेस हेतु एंट्री प्रत्येक टीम के नाम से होगी।

3. फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले  पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों की कुल संख्या अलग अलग 16-16 होगी एवं रिले दौड़ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 4- 4 होगी।

नोट:- खेल में भाग लेने हेतु प्रयोग में आने वाले जर्सी, बूट, जूता, आदि स्वयं का लाना होगा।

4. तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष तथा महिला खिलाड़ियों को स्वयं के द्वारा इंडियन राउंड तीर धनुष लाना अनिवार्य होगा।

5. निर्धारित तिथि तक निबंधन नहीं कराने वाले टीमों तथा खिलाड़ियों के नामों पर विचार नहीं किया जायेगा। आयोजन समिति द्वारा सभी खेलों के मैच फिक्सर 08 अगस्त तक जारी कर दिया जायेगा।

6. सभी खेलों के आयोजन सम्बंधित फेडरेशन के नियमानुसार आयोजित होंगे।

विशेष जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के हेल्प लाइन नंबर 8789568536, 7979080025 पर संपर्क कर सकते हैं। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *