Connect with us

झारखंड

पूर्वी सिंहभूम जिला क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 22 दिसंबर को जयपाल मैदान, करनडीह में आयोजित होगी

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन (ESDAA) द्वारा आगामी 22 दिसंबर 2024 को प्रातः 8:00 बजे से पूर्वी सिंहभूम जिला क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन जयपाल मैदान, करनडीह में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में कुल 8 वर्गों में स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिनके विवरण इस प्रकार हैं:

1. पुरुष: 10 किमी

2. बालक (20 वर्ष): 8 किमी

3. बालक (18 वर्ष): 6 किमी

4. बालक (16 वर्ष): 2 किमी

5. महिला: 10 किमी

6. बालिका (20 वर्ष): 6 किमी

7. बालिका (18 वर्ष): 4 किमी

8. बालिका (16 वर्ष): 2 किमी

यह भी पढ़ें : संविधान निर्माता का अपमान बर्दाश्त नहीं, इस्तीफा दे अमित शाह : सुधीर कुमार पप्पू

जूनियर एथलीटों के लिए उम्र वर्ग का निर्धारण:

20 वर्ष (बालक/बालिका): जन्म मध्य 13.01.2005 से 12.01.2007

18 वर्ष (बालक/बालिका): जन्म मध्य 13.01.2007 से 12.01.2009

16 वर्ष (बालक/बालिका): जन्म मध्य 13.01.2009 से 12.01.2011

इस प्रतियोगिता के आधार पर पूर्वी सिंहभूम जिला टीम का गठन किया जाएगा, जो 31 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली 15वीं झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भाग लेगी। यह प्रतियोगिता झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के निर्देशानुसार आयोजित की जाएगी।

सभी प्रतिभागियों को समय पर पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की अपील की जाती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *