Connect with us

झारखंड

पूरे प्रदेश में सबसे अधिक डेंगु के मरीज मानगो में, जानें कारण?

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

मुख्य बिंदु :

मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 15 के प्रत्येक घर में डेंगू के मरीज, लोग कर रहे हैं पलायन।

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी पर दर्ज हो गैर इरादतन हत्या का मामला – विकास सिंह 

==========================

मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 15 गैस गोदाम के समीप जल जमाव के कारण पूरे मोहल्ले को डेंगू ने अपने गिरफ्त में ले लिया है। मोहल्ले का कोई ऐसा घर नहीं जहां दो से तीन लोग डेंगू के मरीज नहीं है। बगल में खाली पड़े जमीन में कई दिनों से जल जमाव के कारण डेंगू का लारवा होने की आशंका स्थानीय लोगों ने जताई हैं डेंगू से हो रहे मौत के डर से स्थानीय लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर इस जानलेवा समस्या से अवगत कराते हुए कहा की कोई ऐसा घर नहीं जहां दो से तीन लोग डेंगू के मरीज नहीं है शाम होते ही मच्छर का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि लोग अपने घर में ही कैद हो जाते हैं बाहर निकालने की हिम्मत लोग नही जुटा पाते हैं। 

THE NEWS FRAME

मानगो नगर निगम के द्वारा किसी प्रकार की व्यवस्था डेंगू के रोकथाम के लिए नहीं की गई है जमीन जहां जल जमाव है उसके के मालिक को नोटिस नहीं दिया गया ना ही एंटी लारवा, ब्लीचिंग का छिड़काव नगर निगम के द्वारा किया गया है स्थानीय लोगों ने बताया कि अब हमलोगो के पास यहां से पलायन करने के सिवा कोई दुसरा उपाय नहीं सुझ रहा है। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने नगर निगम उदासीन रवैया पर क्षोभ प्रकट करते हुए मामले की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों के साथ-साथ उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को देने का कार्य किया।

THE NEWS FRAME

विकास सिंह ने कहा कि पूरे झारखंड प्रदेश में सबसे अधिक डेंगू के मरीज मानगों के निवासी है मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी साफ सफाई में बिल्कुल ध्यान नहीं देते केवल भवन निर्माताओं के ऊपर गिद्ध दृष्टि रखने का कार्य करते हैं जिसका दुष्परिणाम यह है कि पुरा मानगो डेंगू की आग में जल रहा है विकास सिंह ने कहा उनकी जानकारी में तीन से चार लोगों का देहांत डेंगू के कारण हो गया है जो मानगो के रहने वाले थे इसलिए मानगों नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के ऊपर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। 

मौके में मुख्य रूप से संदीप शर्मा, रेणु देवी, जगत यादव, खुशबू देवी, फातिमा बेगम, ऋषि सिंह, कुंदन कुमार, सोनू यादव, दीपक गोप, उपस्थित थे जिनके परिवार डेंगू से पीड़ित है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *