चक्रधरपुर ( जय कुमार ) : पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय चक्रधरपुर में कक्षा बारहवीं के बच्चों को धूमधाम से विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य श्री विश्वनाथ हांसदा एवं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तदोपरांत कक्षा ग्यारहवीं के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश किए।
Read More : विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल रोलाडीह में निःशुल्क कोचिंग का विजय गागराई ने किया उद्घाटन
मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री हांसदा ने कहा कि पूरे आत्मविश्वास के बिना किसी दबाव के परीक्षा लिखें। और जीवन के आगामी पांच -सात वर्ष लक्ष्य तय करके पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें। साथ ही आगे चलकर मन लगाकर पढ़ाई करके राष्ट्र की सेवा करने को कहा साथ ही मंगलकामना करते हुए आशीर्वाद भी दिया। मौके पर इंटर के छात्र-छात्राओं ने गले मिलकर एक दूसरे को कभी ना भूलने के वादे के साथ विदा लिया। इस दौरान एक दूसरे की आंखें नम हो रहीं थीं।