Connect with us

झारखंड

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा द्वारा पिछड़ा महा सम्मेलन इंडोर स्टेडियम में बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती के मौके पर मनाई गयी।

Published

on

THE NEWS FRAME

दुमका  |  झारखण्ड 

उपराजधानी दुमका के इंडोर स्टेडियम में 25 अगस्त 2023 को पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित पिछड़ा महा सम्मेलन सह विचार गोष्टी का आयोजन कर बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के 105 वें  दिवस मनाई गई। यहाँ  वक्ताओं ने कहा की  हमलोग महा पुरुषों की जयंती इसलिए मानते हैं क्योंकि इन महा पुरुषों ने पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर 27% आरक्षण स्व बीoपीo सिंह की सरकार में दिलाया, परंतु दुखद बात यह है कि जब से झारखंड राज्य का गठन हुआ तब से यहां पर आरक्षण मात्र 14% दिया जा रहा हैं।  साथ ही साथ जिला रोस्टर में अभी भी आरक्षण शुन्य हैं। 

THE NEWS FRAME

जिस भी दल की सरकार बनी सभी ने अपने चुनावी घोषणा पत्रों एवं चुनावी वादों में आरक्षण की बात तो कहीं परंतु आज तक आरक्षण में सुधार नहीं किया।यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है इस देश में पिछड़े वर्गों की आबादी 55% से ऊपर है फिर भी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि पिछड़े वर्गों की जनगणना भी नहीं करायी जा रही है इसके लिए पिछड़ा वर्ग के सांसद, विधायक,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक के साथ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जो दलगत भावना से ऊपर उठकर पिछले वर्गों को संगठित एवं जागरूक करने में अपना समय नहीं देते हैं। इस मौके पर हजारों पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के अलावे पूर्व विधायक व हजारों पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के लोग शामिल हुवे। 


रिपोर्ट : मारूफ़ हसन, दुमका 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *