Connect with us

झारखंड

पानी के लिए त्राहिमाम। बिरसानगर स्थित मोहर्दा वाटर प्लांट द्वारा पीने की पानी में सुधार को लेकर आम आदमी पार्टी पहुंचा जिला कार्यालय।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड

आज दिनांक 01/07/2023 को आम आदमी पार्टी की महानगर टीम ने बारीडीह, बिरसानगर स्थित मोहर्दा वाटर प्लांट द्वारा पीने की पानी में सुधार को लेकर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृव में उपायुक्त महोदया और अनुमंडल अधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, कार्यालय जमशेदपुर में गुहार लगाई।

आप बता दे की बिरसानगर, मोहरदा, प्रधान कॉलोनी, बारीडीह बस्ती, बागुन नगर, बागुन हातु, शांति नगर, शक्ति नगर, मिथिला कॉलोनी, अर्जुन कॉलोनी, आस्था अपार्टमेंट, नवजीवन कॉम्प्लेक्स और इसके आस पास के एरिया में जितने भी घर है उसमे इसी वाटर प्लांट के द्वारा पीने का पानी सप्लाई किया जाता है। बहुत दिनों से यहां की जनता से शिकायत मिल रही है कि ये पानी अपनी गुणवत्ता के माप दंड पर खरे नहीं उतरती है और अपने पीछे बहुत सारे सवाल खड़े करती है। 

THE NEWS FRAME

सबसे अहम बात यह है की इसका संचालन और देख रेख टाटा ग्रुप के जुस्को कंपनी की निगरानी में हो रहा है।

यहां के लोगो पानी का पैसे देने के बाबजूद उन्हें पीने की पानी दूसरे जगह से लाने के लिए मजबूर है। स्थानीय स्तर पर इसकी सुधार के लिए काफी कोशिश किया लेकिन आज तक इस में कोई सुधार नहीं हुआ।

महानगर जमशेदपुर टीम ने उपायुक्त महोदया और अनुमंडल अधिकारी से ज्ञापन के माध्यम से यह मांग करती है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाय अन्यथा आम आदमी पार्टी जनता की इस समस्या को ले कर सड़क पर उतर कर आंदोलन करने और धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो जायगी और इसका सारी जिम्मेवारी प्रशासन और जुस्को कंपनी की होगी।

इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, जिला टीम के सह सचिव मंगल करूवा, सक्रिय कार्यकर्ता मणि यादव, विधानसभा सह सचिव राहुल ठाकुर, पूजा कुमारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *