Connect with us

क्राइम

पाकुड़ में हुई मासूम भाई-बहन की हत्या। दोनों की आंखे हैं गायब। हत्या का शक रिश्तेदार पर।

Published

on

THE NEWS FRAME

Pakur : शुक्रवार 28 जनवरी, 2022

झारखंड के पाकुड़ जिले में हुआ एक जघन्य अपराध जिसमें अपराधियों ने दो मासूम बच्चों का बेरहमी से कत्ल कर दिया है। बेरहमी ऐसी की सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। अपराधियों ने दोनों मासूम बच्चों की एक-एक आंख निकाल ली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है और लोगों में दहशत का माहौल है।

बता दें कि पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अंबाडीहा गांव के मांझीटोला में यह घटना घटी। जानकारी के मुताबिक मारे गए मासूम बच्चे एक ही परिवार के थे।और दोनों भाई-बहन थे। वहीं उनकी उम्र 11 से 10 साल बतायी जा रही है। 

परिजनों के मुताबिक उनके एक रिश्तेदार ने  हत्या से एक दिन पहले शाम 6 बजे के लगभग दोनों बच्चों को अपने साथ ले गया था। लेकिन दूसरे दिन यानी आज सुबह गांव से कुछ दूर खेत में लोगों की भीड़ लग गई। पता चला कोई दो बच्चे मरे पड़े हैं और उनकी एक आंख निकाल ली गई है। कौतूहलवश परिजन भी देखने गए लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये बच्चे उन्हीं के हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस आई और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बच्चों के पिता का नाम प्रेम मरांडी है। उन्होंने इस हत्याकांड का स्थानीय थाना में FIR दर्ज करा दिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने भी बताया है कि दो बच्चों की निर्मम हत्या के बाद दोनों बच्चों की एक-एक आंख निकाल ली गयी है। बच्चों के पिता ने इस हत्याकांड के पीछे आप के उन्हीं रिश्तेदारों पर शक किया है जो बच्चों को एक दिन पहले घर से ले गया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *