Connect with us

झारखंड

पश्चिमी सिंहभूम में बडी संख्या में नक्सली सामान बरामद, कई बंकर को किया गया ध्वस्त

Published

on

THE NEWS FRAME

चाईबासा (जय कुमार) : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है.इस खबर पर संज्ञान लेते हुये चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN. 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल अपने अभियान के दौरान दिनांक 13/14.04.2025 को जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम बाबुडेरा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 05 (पाँच) 1.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया है। साथ ही 11 नक्सल बंकर/06 मोर्चा को भी सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त बंकरों में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा एवं उसकी टीम के ठहरने की व्यवस्था थी, जिसका आकार 25 फीट X 35 फीट, 20 फीट X 25 फीट एवं 15 फीट X 20 फीट का था।

THE NEWS FRAME

Read More : IPTA गुरुकुल के अनाथ बच्चों को बनाएगा IAS-IPS, भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ प्रेरणादायक आयोजन

इसी प्रकार दिनांक 15.04.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम लुईया एवं बकराबेरा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया। सर्च अभियान के दौरान मंगलवार को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम बकराबेरा के आस-पास जंगली/ पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया है।

नक्सल बंकर से निम्नलिखित कारतुस एवं अन्य दैनिक उपयोग के सामग्री बरामद की गयी है:-

बरामदगीः

1. 15 KG का 01 I.E.D.

2. 10 KG का 02 I.E.D.

3. 05-05 KG का 02 1.E.D

4. 04-04 KG का 02 1.E.D.

5. प्रिंटर

6. बैटरी-02

7. कारतूस

8. लेथ मशीन-01

9. पाइप-18

10. तार-15 मीटर

11. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *