Connect with us

क्राइम

पशु बलात्कार! जमशेदपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला आया सामने

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

जमशेदपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक अनोखा मामला सामने आया है।  बता दें की बागबेड़ा के घाघीडीह क्षेत्र के पास में एक बाछिया के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी सीसीटीवी देखने के बाद हो पाई है।वहीँ घटना शनिवार की बताई जा रही है। बछिया के मालिक श्याम बहादुर प्रसाद ने बागबेड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर बागबेड़ा पुलिस हरकत में आई, और आरोपी की तलाश में जुट गयी। 

इस मामले को लेकर श्याम बहादुर ने बताया कि बाछी घर के बाहर ही रहती है। घर के बाहर सीसीटीवी लगा हुआ है। सीसीटीवी में देखकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। 

जानकारी के मुताबीक आरोपी अभी तक नहीं मिला है लेकिन उसके सहयोगियों को पुलिस ने हिसरात में ले लिया है। पुलिस सहयोगियों को थाने लेकर आई और पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय सैदुल शेख आरोपी है जो बांग्लादेशी है। इस  इलाके में रहकर वह मजदूरी का काम किया करता है।

मामले की जानकारी होने पर स्थानीय कई संस्था के कार्यकर्ता पहुंचे थाना

मामले की सूचना पाते ही माई दरबार संस्था के संदीप सिंह, एकलव्य संस्था के कन्हैया प्रसाद, विकास प्रसाद, अभिमन्यू दास, भाजपा यूवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंशुल कुमार, किसान मोर्चा के जिला उपाध्याक्ष आनंद समेत अन्य कार्यकर्ता थाना पहुंची और कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *