TNF News
पंचायत चुनाव में विश्वकर्मा समाज कि भागीदारी पर चर्चा।
Jamshedpur : रविवार 24 अप्रैल, 2022
झारखंड की राजधानी रांची स्थित जगद्गुरु विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में आज झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में झारखंड के प्रत्येक जिले से जिला पदाधिकारी एवं सम्पूर्ण प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित हुए। अहम् मुद्दों पर विचार – विमर्श की गई जिसमें झारखंड के त्री – स्तरीय पंचायत चुनाव में भागीदारी पर विशेष चर्चा हुई।
उपस्थित सभी वक्ताओं ने पंचायत चुनाव पर समाज की भागीदारी पर अपने अपने विचार दिए। समाज से प्रत्याशी तो होनी ही चाहिए अगर नही होने की संभावना हो तो वैसे प्रत्याशी को सशर्त समर्थन दी जाए जो विश्वकर्मा समाज के विकास में अपना सहयोग दें।
जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का नेतृत्व करते हुए झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के सचिव श्री सुजीत शर्मा ने अपने विचार देते हुए सभा को सम्बोधित किए की और जोर डालते हुए कहे की यह चुनाव हमारे लिए बहुत ही अहम है। जिस भी जिलों से जो भी प्रत्याशी चुनाव में हो उनका तन मन और धन के साथ सहयोग करना होगा और एक क्षेत्र में एक पद पर एक से अधिक अपने समाज के व्यक्ति प्रत्याशी हो तो वहां सामंजस्य बनाते हुए एक प्रत्याशी पर सहमति बनायी जाए जिससे जीत सुनिश्चित हो सके।
झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष एवं जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष श्री अर्जुन शर्मा ने भी सभा को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव म़े संगठित होकर अपने प्रत्याशी को जिताने का काम करें। साथ ही 2017 में हुए आठ सुत्री मांगो को लेकर झारखंड के राजभवन पर रैली के माध्यम के द्वारा मांग पत्र सौंपी गई थी उसी प्रारूप में अपनी मांगो को लेकर एक महारैला जो रांची स्थित मोहराबादी मैदान में लगभग एक लाख लोगो के साथ करनी होगी तभी हम अपने मकसद को पूरा कर सकेगें।