Connect with us

सोशल न्यूज़

नेताजी सुभाष चंद्र जयंती के एक दिन पूर्व आम बगान स्थित नेताजी की प्रतिमा का कराया जा रहा रंग रोगन एवं साफ-सफाई।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शनिवार 22 जनवरी, 2022

नेताजी की ऐनक सहित अन्य को दुरुस्त करने के लिए जेएनएसी को दिए आवश्यक निर्देश।

23 जनवरी को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती है। जयंती से एक दिन पूर्व आज भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारीयों ने अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान (आम बगान) पहुंचकर नेताजी की प्रतिमा का अवलोकन किया।

इस दौरान भाजमो नेताओं ने पाया की नेताजी की प्रतिमा की ऐनक नही है और प्रतिमा का रंग भी खराब हो गया है साथ ही आस-पास, साफ – सफाई भी नही है। जिसके बाद भाजमो नेताओं ने जेएनएसी के अधिकारियों को प्रतिमा और प्रतिमा स्थल को जल्द दुरुस्त करने के लिए कहा।

THE NEWS FRAME

भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की विधायक सरयू राय ने पूर्व में इस स्थान को पश्चिम में विधायक कार्यकाल के दौरान विकसित कराया था, किंतु प्रतिमा एवं इस मैदान का नियमित रखरखाव नही हो रह है और यह कारण है की मैदान की स्थिति खस्ताहाल है। हम सरकार से मांग करते है की नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा स्थल को स्मारक के रूप में विकसित करें और मैदान को चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर सौंदरीयकरण किया जाए।

नेताजी की प्रतिमा में ऐनक नहीं है जिसके लिए विधायक सरयू राय ने अपने खर्च से ऐनक बनवा कर लगाने के लिए निर्देश दिया है। कल सुबह से पहले सभी कमियों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। कल नेताजी की जयंती के अवसर पर भाजमो नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान (आम बगान) में पूर्वाह्न 12:00 बजे माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।

इस दौरान भाजमो पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, जिला मंत्री राजेश झा, जिला प्रवक्ता सह व्यवसायिक प्रतिनिधि आकाश शाह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, अल्पसंख्यक भाषाई प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भगवत मुखर्जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जोगिंदर सिंह जोगी, सोशल मीडिया प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक, साकची पश्चिम अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शक्ति सिंह, राजू मारवाह सहित अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *