Connect with us

क्राइम

नालायक बाप ने बेटे की पत्नी से की शादी।

Published

on

यह घटना उत्तर प्रदेश की है जहां एक 40 वर्षीय बाप ने अपने ही बेटे की पत्नी से शादी कर ली है। और मजे की बात यह है कि पत्नी अब जो बन गई है अपने ही पति की माँ अपने ससुर उर्फ नए पति के साथ है बेहद खुश।

THE NEWS FRAME

बदायूं : पिता जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले व्यक्ति ने बेहद ही शर्मनाक तरीके से अपने ही बेटे को दिया धोखा। अपने ही बेटे की पत्नी के साथ करता था मस्ती। 


हैरान कर देने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं की है। जिसमें कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे की धर्मपत्नी से कर ली है शादी। वह औरत अब बन गई है अपने ही पति की मां। इतना ही नहीं उसका अब एक भाई भी हो चुका है पैदा। जो उसकी बीवी और उसके पिता की है सन्तान।


इस बात का खुलासा आरटीआई में हुआ जब बेटे ने अपने पिता के गुम होने की खबर जिला पंचायत कार्यालय में दर्ज कराई। और जानकारी मिली कि उसके पिता अब संभल जिले में रह रहे हैं।

इस कहानी की शुरुआत बेटे की शादी के समय वर्ष 2016 से ही हो चुकी थी। इस शादी के समय दोनों बेटा और बहू नाबालिग थे। जिसका पूरा फायदा लड़के के पिता ने उठाया। यह शादी छह महीने बाद ही खत्म होने के कगार पर पहुंच गई और दोनों अलग हो गए। रिश्ते बचाने के लिए लड़की के घरवालों ने समझाया लेकिन लड़की ने यह कहते हुए तलाक लेने की बात कही कि लड़का शराबी है। 


कुछ समय बाद बेटे को छोड़ पिता भी कहीं बाहर काम करने चले गए और समय-समय पर लड़के को पैसे भेजने लगे। लेकिन पिता ने जब पैसे भेजने बंद कर दिए तो लड़के ने पिता का पता लगाना आरम्भ किया। खोजखबर करते हुए उसे जो जानकारी मिली  वह सुन उसके होश उड़ गए! उसने सुना कि उसके पिता ने उसकी ही पत्नी से शादी कर ली है।

मामला 3 जुलाई को बिसौली थाना पहुंचा। लड़के ने शिकायत दर्ज कराई। दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर सर्किल ऑफिसर विनय चौहान ने समझौते का प्रयास किया गया जिसमें पिता और पुत्र दोनों आक्रोशित थे। 


लेकिन मामला तब और झटका देने वाला था जब लड़की ने उस लड़के के पास लौटने से ही साफ मना कर दिया। उसका कहना था कि वह अपने वर्तमान पति के साथ बेहद खुश है और उन्हीं के साथ अब रहना चाहती है।


इस विषय पर ऑफिसर विनय चौहान ने बताया कि पहली शादी का कोई भी दस्तावेज नहीं दिया गया है जिससे कि केस दर्ज हो सके। इसलिए दोनों पक्षों को  समझौते के लिए दुबारा से बुलाया जाएगा। अगले सत्रों की सुनवाई को देखते नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि युवक के 40 वर्षीय पिता सफाई कर्मचारी हैं।

पढ़ें खास खबर– 

झारखंड में 5 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखी पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने।

आदिवासी छात्रों की ज्ञान प्राप्ति और ज्ञानोदय का नया सूरज है : एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय

भारत फिर बनेगा दुनियाँ में नं-1, बनाई दुनियाँ की पहली कोविड-19 वैक्सीन जो है डीएनए-आधारित।

BOLD परियोजना से बनेंगे बोल्ड – राजस्थानी आदिवासी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *