झारखंड
नारी युवा शक्ति संगठन की अध्यक्ष श्रीमती विनीता मिश्रा के आवास पर एक भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया
जमशेदपुर | झारखण्ड
15 फरवरी, 2024 को, नारी युवा शक्ति संगठन की अध्यक्ष श्रीमती विनीता मिश्रा के आवास पर एक भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। कल मां सरस्वती की पूजा और आराधना की गई थी और आज उसके उपलक्ष में भोग वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मौके पर अतिथि के रूप में “चमकता आईना” के संपादक श्री जयप्रकाश राय और एनजीओ की अध्यक्ष जहां आरा मैडम भी उपस्थित थीं। नारी युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष श्रीमती विनीता मिश्रा ने अंग वस्त्र देकर श्री संपादक महोदय को सम्मानित किया।
शहर के सोशल मीडिया की झारखंड प्रभारी श्रीमती नीतू दुबे भी उपस्थित थीं और उन्हें भी संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गणपति करूआ, सचिव शंभू सिंह गांधी, उपाध्यक्ष श्री दिलीप महतो, जिला के स्टार प्रचारक श्री जितेंद्र यादव, युवा नेता राहुल कुमार, जसकरण सिंह, नारी युवा शक्ति संगठन के सचिव अविनाश कुमार एवं अदिति कुमारी, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष प्रोफेसर शालिग्राम मिश्र, शहर की चर्चित अधिवक्ता श्री जवाहरलाल शाह, श्री परमजीत श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह, सुचित्रा महतो, यादव, संगीता यादव आदि भी मौके पर उपस्थित थे।
नारी युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष श्रीमती विनीता मिश्रा ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। अंत में, प्रोफेसर शालिग्राम मिश्र ने धन्यवाद और ज्ञापन दिया।