धार्मिक

नायडू कॉलोनी कीताडीह में स्टूडेंट बॉयज क्लब के द्वारा 15 फिट ऊँची मां सरस्वती की प्रतिमा की हुई उपासना।

Published

on

THE NEWS FRAME

JAMSHEDPUR : शुक्रवार 27 जनवरी, 2023 

अत्यंत हर्ष और उलास के साथ इस वर्ष भी सरस्वती पूजा का आयोजन स्टूडेंट बॉयज क्लब, नायडू कॉलोनी कीताडीह मे किया गया है, जिसमे 26 जनवरी को महाभोग 29 जनवरी को विसर्जन के बाद पूजा समाप्ति होगी। 

26 जनवरी को पूजा के माध्यम से मां सरस्वती के पूजा पंडाल का उद्घाटन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि स्वरूप  पोटका विधानसभा पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार और पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद् पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह का आना हुआ। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता देवी वरिष्ठ भाजपा कार्यकता बंटी वालिया, डी लक्ष्मण, डी रामु,बाला जी, राज, रमेश, डी राजु, कुमार विकाश, सतेंदर, नंदू,नवल, एस देव, और भी कमिटी के सदस्य उपस्थित थे। 

पंडाल की मुख्य विशेषता 

कलकत्ता के कुमार टोली के तर्ज पर मूर्ति को बनाया गया है जिसमें मां का दो रूप दरसाया गया है जिसने एक रूप मां जगधत्री और दूसरे रूप मां सरस्वती है प्रतिमा की कुल ऊंचाई 15 फिट। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version