Connect with us

झारखंड

नाजायज संबंध में महिला को पीटा और रात भर नंगी अवस्था में जंगल में बाँध कर रखा, मामला आपके झारखण्ड का है।

Published

on

THE NEWS FRAME

सरिया  |  झारखण्ड 

सरिया अनुमंडल छेत्र के कोवडिया टोला से दिल दहला देने वाली घटना कल रात को हुई है, एक महिला को उनके घर वाले ने हीं रात को नींद से जगा के अपने स्कूटी से कोवाडिया टोला के पीछे बीच जंगल में ले जाकर बुरी तरह से पिटा, इतना हीं नही जब महिला घायलावस्था में पहुंच गई गई तो उसके शरीर से सारे कपड़े उतारकर बिलकुल नंगे हालत में उसी के कपड़े से उसे बांध कर पेड़ से रात भर बिलकुल अंधेरे में लटका दिया।  जानकारी के अनुसार यह बात सामने आ रही है की महिला के किसी गैर पुरुष से नाजायज संबंध थे। महिला को उसके घर वालों ने सबक सिखाने को लेकर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। महिला के घर के सदस्यों में दो पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। पूरे सरिया बाजार में इसकी चर्चा जोर शोर से चल रही है। 

प्रशासन को जानकारी मिलने के महज बारह घंटे के भीतर ही आरोपीयों  को अरेस्ट कर जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। वही कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगातार विरोध मार्च निकाला जा रहा है। सरिया बाजार में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काफी नाराजगी जाहिर कर स्थानीय विधायक एवम मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारेबाजी के साथ जुलुस निकाला, साथ ही विधायक और मुख्यमंत्री का बागोडीह मोड़, कोवडिया टोला के नजदीक पुतला दहन किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *