Connect with us

TNF News

नगर वासियों हो जाओ सावधान! अब 12% पेनाल्टी के साथ होगी होल्डिंग टैक्स की वसूली।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : मंगलवार 22 मार्च, 2022


राजस्व संग्रहण में बढ़ती कमी के मद्देनजर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने लिया कड़ा फैसला। अब 12% पेनाल्टी के साथ होगी टैक्स की वसूली।

मानगो वासियों हो जाओ सावधान!
31 मार्च, 2022 तक होल्डिंग टैक्स नहीं जमा करने पर देना होगा 12% अतिरिक्त टैक्स।राजस्व वसूली के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस और अवैध जल कनेक्शन से सम्बंधित सभी तरह की जांच और वसूली की जाएगी। वसूली के लिए 31 मार्च अंतिम दिन तय किया गया है।
बिना लाइसेंस के दुकानदारों द्वारा 31 मार्च तक लाइसेंस नहीं लेने पर कार्यवाही की जाएगी। वहीं अवैध जल कनेक्शन वालों को भी 31 मार्च के बाद भारी भरकम रकम नगर निगम को देनी होगी।
इन सबसे सम्बंधित कार्यों को लेकर आज मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने एक समीक्षात्मक बैठक की जिसमें नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में ट्रेड लाइसेंस, होल्डिंग टैक्स और अवैध पानी कनेक्शन पर विशेष चर्चा की गई। जिसमें राजस्व सम्बंधित कार्यों के सफल निष्पादन हेतु नगर प्रबंधक राहुल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 30 मार्च, 2022 तक कोई होल्डिंग टैक्स नहीं जमा करता है तो उससे 12% पेनाल्टी के साथ टैक्स वसूला जाएगा। बिना ट्रेड लाइसेंस लिए व्यवसाय करने वालों से भी जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं अवैध पानी कनेक्शन वालों से ₹25000 जुर्माना वसूल किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *