Connect with us

झारखंड

धालभूमगड़ के एयरपोर्ट न बनने पर आम आदमी पार्टी का आक्रोश प्रदर्शन।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आज दिनांक 30/07/2023 को आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम के द्वारा पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार जी के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन किया गया।

आप को ज्ञात हो कि धालभूम एयरपोर्ट का काम काफी दिनों से बंद पड़ा हुआ  है और इसका मुख्य आरोप केंद्र सरकार पर है। यह हमारे लौह नगरी जमशेदपुर को विकास होते हुए नही देखना चाहती है और एयरपोर्ट के काम में रोड़ा बनी हुई है। आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के इस रवैया का पर पुरजोर विरोध करती है और ये मांग करती है धालभूमगड़ के एयरपोर्ट का काम जो काफी समय से लंबित है उसे अभिलंब शुरू किया जाय जिससे हमारा जमशेदपुर का और तेजी से विकास हो सके।

आक्रोश वा विरोध प्रदर्शन आज शाम 05:00 बजे साकची मुख्य गोलचक्कर में किया गया।

इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार, प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला सह सचिव शंकर ठाकुर, राहुल ठाकुर, रानी देवी, संगीता चौबे, कश्मीरा सिंह, जमशेद आलम, मनीष कुमार, मणि यादव, नवीन कुमार, अरविंद कुमार, मोहमद सागिर और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *