धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर संडे मार्केट बिरसानगर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर विशेष कार्यक्रम होगी आयोजित – भाजमो।

Jamshedpur : शनिवार 13 नवम्बर, 2021

आज भाजमो जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय साकची में आयोजित कि गई। बैठक की अध्यक्षता भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कि। इस बैठक में जनसुविधा से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन समीक्षा हुई और सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्रवार जन समस्याओं को बताया। जिसका जल्द निराकरण करने की बात कही गई।

THE NEWS FRAME
बैठक करते भाजमो सदस्य

वहीं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई और जल्द ही सभी मंडलों की समन्वय बैठक आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।

भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में आगामी 15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती में प्रातःकाल बिरसानगर संडे मार्केट में शहीद बिरसा मुंडा कि प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, मंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महानगर प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) आकाश शाह, युवा मोर्चा  जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश मुखी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, सितारामडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, बरमामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, बारिडिह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, महामंत्री मार्टिन लैजरस, सितारामडेरा मंडल महामंत्री अभिजीत चंद्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

पढ़ें खास खबर 


Leave a Comment