Connect with us

क्राइम

दो नाबालिक लड़कियों का किया गया अपहरण।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  ।  झारखंड 

जिला में लगातार नाबालिक लड़कियों के अपहरण का मामला बढ़ता जा रहा है। नाबालिक लड़कियों का एक मामला, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, परसुडीह के सालगाजुरी, कालिंदी बस्ती का है। यहां की रहने वाली दो नाबालिक लड़कीयों को 7 अगस्त 2023 को अपहरण कर लिया गया। 

“द न्यूज फ्रेम” की टीम को सूचना मिली है कि यह काम बागबेड़ा निवासी किसी महिला का है। हालांकि लड़कियों का अपहरण कर देश के अन्य राज्यों में बेचने, वेश्यावृत्ति कराने की सूचना कई दिनों पहले बागबेड़ा थाना को दी गई थी। लेकिन ढुलमुल रवैया के कारण एक बार फिर एक ही घर की दो बच्चियाँ अपहरण का शिकार हो गई। नाबालिक बच्चियों की माँ ने इसकी शिकायत एसएसपी के पास की है। तब जाकर बागबेड़ा थाना ने मामले को गंभीरता से लिया और महिला को मामले कि जानकारी हेतु थाने में बुलाया है।

लड़कियों की मां का कहना है कि उनकी बड़ी बच्ची की उम्र 15 वर्ष और छोटी की 13 वर्ष है। लड़कियां फोन पर अपने माँ से बताई हैं की दोनों को काम का झांसा देकर राजस्थान ले जाया गया है, जहां उनके साथ शोषण किया जा रहा है। उनके साथ राजस्थान के कई अन्य लड़के हैं जो उनका शोषण करते हैं। 

देखें एक मां का दुःख- 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *